विधायक मदन लाल बग्गा व मेयर इंद्रजीत कौर ने संयुक्त रुप से वार्ड-70 स्थित वधवा स्ट्रीट, गांधी स्ट्रीट, कुंदन पुरी व प्रेम नगर की आर.एम.सी से बनने वाली सडक़ो के कार्य का शुभारंभ करवाया। विधायक बग्गा ने अपने विधायक कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की जानकारी देते हुए कहा 30 वर्ष तक विकास कार्यो से पिछड़ा रहा विधानसभा उतरी पिछले साढ़े तीन वर्ष में विकास के रुप अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शुमार हो चुका है।
विधानसभा क्षेत्र के हर कोने, गली, मोहल्ले व सडक़ों पर आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से करवाए विकास की तस्वीरें देखने के मिल रही है। सुन्दर सडक़े, स्वस्थ सीवरेज प्रणाली, निर्विघ्न वाटर सप्लाई सुनिश्चित हो चुकी है। बुड्ढे दरिया को गंदगी मुक्त करवा कर दोनो तरफ सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। खेल पार्को का निर्माण करवा कर युवा पीढ़ी को नशे से मोड़ कर खेलों की तरफ आर्कषित किया जा रहा है।
मेयर इंद्रजीत कौर ने विधायक बग्गा के विधानसभा उतरी को विकसित क्षेत्र बनाने के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने खजाने के दरवाजे खोल दिए है। वार्ड-70 के स्थानीय पार्षद की सिफारिशो का जिक्र करते हुए उन्होने कहा विधायक बग्गा व नगर निगम बिना किसी भेदभाव के विकास को तरजीह दे रही है।
इस अवसर पर पार्षद सुमन वर्मा, वार्ड इंचार्ज बौबी शर्मा,पुनीत मनोचा, अनिल शर्मा, राहुल रुद्रा, सन्नी वासन, साहिल खुराना, अश्वनी सहोता, मदन लाल डाबर, सुरिन्द्र कुमार, डा.उमेश वधवा, अभय सहोता, ईशान शर्मा, राजू मनोचा, विशाल ग्रोवर, साहिल मनोचा, मनू कांसल, संगीता कांसल, कुणाल आहूजा, बृज दुआ,राजीव ाकंसल, जीसू सेठी व पवन कुमार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।