Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वो खिलाड़ी, जिन्हें इस आईपीएल नीलामी में नहीं मिला कोई खरीदार

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:20 IST

अबू धाबी के एतिहाद एरिना में मंगलवार को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ, जिसमें मुजीब उर रहमान, यश ढुल, विजय शंकर, दीपक हुड्डा और अल्जारी जोसेफ जैसे नामी खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिल सका। इस ऑक्शन में कुल 369 खिलाड़ी उतरे थे, जिसमें 253 भारतीय और 116 विदेशी थे। इस ऑक्शन में 10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली थी। सभी टीमों ने इस सीजन के लिए 25-25 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। नीलामी में कुल 215.45 करोड़ रुपए खर्च हुए।

कैमरून ग्रीन 25.20 करोड़ रुपए में आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जबकि प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2-14.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। ये दोनों आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो इस सीजन अनसोल्ड रहे।

30 लाख रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: अमब्रिश, स्‍वास्तिक चिकारा, चामा मिलिंद, ऋतिक ताडा, सिद्धार्थ यादव, मैकनील नोरोन्हा, मनी ग्रेवाल, मयंक डागर, मनन वोहरा, मणिशंकर मूरासिंह, एजाज सावरिया, जिक्कू ब्राइट, आयुष वर्तक, उत्कर्ष सिंह, करण लाल, डेनियल लातेगन, चिंतल गांधी, इरफान उमैर, कॉनर एस्टरहाउन, तनय त्यागराजन, एम धीरज कुमार, मोहित राठी, के सी करिअप्पा, तेजस बरोका, एम अश्विन, अनमोलप्रीत सिंह, सलमान निजार, कुमार कार्तिकेय, शिवम शुक्ला, वाहिदउल्लाह जादरान, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, राज लिंबानी, तुषार रहेजा, वंश बेदी, रुचित अहीर, सनवीर सिंह, कमलेश नागरकोटी, तनुष कोटियान, ईडन ऐपल टॉम, यश ढुल, अथर्व तायडे, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, अभिनव तेजराणा और आर्य देसाई।

40 लाख रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: राजवर्धन हंगारगेकर और के एम आसिफ।

50 लाख रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: कर्ण शर्मा और महिपाल लोमरोर।

75 लाख रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: चेतन साकरिया, दसून शानका, सेदिकुल्लाह अटल, नेथन स्मिथ, रिचर्ड ग्लीसन, तस्कीन अहमद, श्रीकर भरत, दीपक हुड्डा,

1 करोड़ रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: वकार सलामखेल, विल सदरलैंड, फजलहक फारूकी, वियान मुल्डर और जॉनी बेयरस्टो।

1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: स्पेंसर जॉनसन, झाय रिचर्डसन, रायली मेरेडिथ और रहमानउल्लाह गुरबाज।

2 करोड़ रुपये बेस प्राइज वाले खिलाड़ी: जेराल्ड कोएत्जी, डेवोन कॉन्वे, मुजीब उर रहमान, जेमी स्मिथ, गस ऐटकिंसन, महीश तीक्षणा, अल्जारी जोसेफ, डैन लॉरेंस, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, शॉन ऐबट और जेक फ्रेजर-मक्गर्क।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD