Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2026 नीलामी : कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction, Cameron Green
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:16 IST

कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25 करोड़ 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है। मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित इस मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 64 करोड़ 30 लाख रुपए के पर्स के साथ उतरी है। नीलामी से पहले इस टीम के पास 13 खिलाड़ियों का स्लॉट शेष था। केकेआर के पास नीलामी से पहले 2 विदेशी खिलाड़ी थे। शेष स्लॉट में 6 विदेशियों को शामिल किया जा सकता है।

इस मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था। दाएं हाथ के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को खरीदने में सबसे पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) ने दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (आरआर) इस बिड वॉर में कूद गया।इस बीच केकेआर ने 2.80 करोड़ रुपये की बोली लगाई। राजस्थान रॉयल्स ने 13.40 करोड़ रुपए तक कैमरून ग्रीन को खरीदने की चाहत रखी।

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 13.80 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इस बिड वॉर में एंट्री मार ली। यहां से केकेआर और सीएसके के बीच अंत तक कैमरून ग्रीन को खरीदने की होड़ मची रही। आखिरकार, केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की।कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

अगले साल वह इतनी ही रकम पर आरसीबी की ओर से खेले, लेकिन लगातार तीसरे सीजन में फैंस उन्हें एक नई टीम की तरफ से खेलते देखेंगे। कैमरून ग्रीन ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 29 मैच खेले हैं, जिसमें 41.58 की औसत के साथ 707 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। गेंदबाजी की बात करें, तो कैमरून ग्रीन ने पिछले 2 सीजन में 41.50 की औसत के साथ 16 विकेट हासिल किए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction , Cameron Green

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD