Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

 

आईपीएल 2026 नीलामी : वेंकटेश अय्यर को 16.75 करोड़ का नुकसान, आरसीबी से जुड़े

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction, Venkatesh Iyer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:13 IST

ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में हो रही नीलामी में आरसीबी ने अय्यर को खरीदा। वेंकटेश अय्यर की बेस प्राइस 2 करोड़ थी। आरसीबी ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा। अय्यर के लिए नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत एलएसजी ने 2 करोड़ से की थी। 

इसके बाद जीटी 2.20 करोड़ के साथ नीलामी में कूदी। दोनों के बीच चल रही रस्साकशी में आरसीबी ने 3 करोड़ के साथ एंट्री की। केकेआर और आरसीबी के बीच अय्यर के लिए कड़ी जंग देखने को मिली। केकेआर ने 6.80 करोड़ तक बोली लगाई। आरसीबी ने 7 करोड़ में बाजी जीत ली।हालांकि वेंकटेश अय्यर को 16.75 करोड़ का घाटा लगा है। पिछली नीलामी में केकेआर ने अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा था।

30 साल के अय्यर 2021 से केकेआर से जुड़े हुए हैं। वह पहली बार आईपीएल में केकेआर के अलावा किसी दूसरी टीम की जर्सी में दिखेंगे।अय्यर ने 61 मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतक लगाते हुए 1,468 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं।केकेआर ने एक बार फिर से नीलामी में धमाका किया है। टीम ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। 

ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ था। आंद्रे रसेल को पावर कोच बनाने के बाद केकेआर को उनके जैसे ही तेज गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की जरूरत थी। देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन केकेआर की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।26 साल के कैमरन ग्रीन आईपीएल में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। कुल 29 मैचों में ग्रीन ने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 707 रन बनाए हैं। वहीं 16 विकेट हासिल किए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction , Venkatesh Iyer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD