Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 नीलामी : सीएसके से बाहर निकलते ही चमकी पाथिराना की किस्मत, केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:10 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मिनी नीलामी की प्रक्रिया मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित की जा रही है। श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत देकर अपने साथ जोड़ा है। सीएसके के द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद मथिशा पाथिराना 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे। पाथिराना के लिए बोली की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ से की। 

शुरुआत में पाथिराना के लिए दिल्ली कैपिटल्स और एलएसजी में कड़ी टक्कर देखने को मिली और कीमत 15.80 करोड़ तक पहुंची। केकेआर ने 16 करोड़ के साथ एंट्री की। एलएसजी 17.80 करोड़ तक गई। अंत में केकेआर ने 18 करोड़ में बाजी मार ली।पाथिराना 2022 से 2025 तक सीएसके का हिस्सा थे, लेकिन सीएसके ने नीलामी में उनके लिए बोली नहीं लगाई। 

आईपीएल 2025 के लिए सीएसके ने इस 22 वर्षीय तेज गेंदबाज को 13 करोड़ में रिटेन किया था। इस आधार पर पाथिराना को सीएसके से अलग होने के बाद 5 करोड़ का फायदा हुआ है।पाथिराना 32 आईपीएल मैचों में 47 विकेट ले चुके हैं।इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन मौजूदा नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं।केकेआर ने उन्हें 25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।केकेआर के पूर्व ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ में खरीदा है। 

अय्यर को 16.75 करोड़ का घाटा लगा है। पिछली नीलामी में केकेआर ने अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा था।क्विंटन डि कॉक को एमआई ने 1 करोड़ में, बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में, फिन एलेन को केकेआर ने 2 करोड़ में, जैकब डफी को आरसीबी ने 2 करोड़ में, एनरिक नॉर्किया को एलएसजी ने 2 करोड़ में, रवि बिश्नोई को आरआर ने 7.20 करोड़ में, आकिब नबी डार को डीसी ने 8.40 करोड़ में खरीदा। डार की बेस प्राइस 30 लाख थी। 30 लाख की बेस प्राइस वाले प्रशांत वीर को सीएसके ने 14.20 करोड़ में खरीदा। एसआरएच ने शिवांग कुमार को 30 लाख में खरीदा।नीलामी प्रक्रिया जारी है। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD