Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आईपीएल 2026 नीलामी : आकिब नबी डार कश्मीर के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction, Aqib Nabi Dar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:06 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में हुई नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ी आकिब जावेद पर पैसों की बरसात हुई है। वह आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी डार के लिए तिजोरी खोल दी और इस ऑलराउंडर को 8.40 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। 30 लाख की बेस प्राइस वाले डार के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। 

आरसीबी और एसआरएच ने भी इस जंग में एंट्री की, लेकिन अंत में बाजी दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी। 8.40 करोड़ में डीसी ने इस ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ा। नबी को मिली बड़ी कीमत में उनके हालिया प्रदर्शन का अहम योगदान रहा है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

वहीं रणजी ट्रॉफी में भी नबी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। 2024-25 रणजी ट्रॉफी में 44 विकेट लेकर वह गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर थे। 2018 से घरेलू क्रिकेट खेल रहे नबी के नाम 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 125 विकेट और 870 रन, 29 लिस्ट ए मैचों में 42 विकेट और 351 रन, 34 टी20 मैचों में 43 विकेट और 17 टी20 पारियों में 141 रन दर्ज हैं।

जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ जोन के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज के रूप में अपनी क्षमता घरेलू क्रिकेट में साबित की है। इसी वजह से उन्हें इतनी बड़ी कीमत मिली है। आकिब नबी डार आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर जम्मू-कश्मीर और पूरे देश की नजर रहेगी। डार से पहले कश्मीर के अब्दुल समद, उमरान मलिक, परवेज रसूल, रसिख सलाम, और युधवीर सिंह जैसे खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction , Aqib Nabi Dar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD