Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'ईडन में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं', केकेआर के साथ जुड़कर कैमरून ग्रीन ने जताई खुशी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction, Cameron Green
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 14:14 IST

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में इस खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। ग्रीन केकेआर के लिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलने को लेकर काफी उत्सुक हैं। 

फ्रेंचाइजी की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कैमरून ग्रीन ने कहा, "मैं आगामी आईपीएल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। मैं ईडन गार्डन्स में उतरूंगा, उस माहौल की आदत डालूंगा और उम्मीद करता हूं कि यह हमारे लिए एक शानदार साल होगा। तो फिर जल्द ही मिलते हैं।"

प्लेयर ऑक्शन के रजिस्ट्रेशन के दौरान कैमरून ग्रीन के मैनेजर की गलती के कारण, उन्हें बल्लेबाज के तौर पर रजिस्टर किया गया था। हालांकि, बाद में ग्रीन ने स्पष्ट किया कि वह टूर्नामेंट में गेंदबाजी के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। कैमरून ग्रीन ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी बनकर हमवतन मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में केकेआर ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कैमरून ग्रीन का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदने के लिए सबसे पहली बोली लगाई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स बिड वॉर में कूदा। इस बीच केकेआर ने 2.80 करोड़ रुपए की बोली लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 13.80 करोड़ रुपए की बोली लगाकर सभी को चौंकाया, लेकिन आखिरकार केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 21 टी20 मुकाबले खेलने वाले कैमरून ग्रीन ने पिछले 2 आईपीएल सीजन में कुल 29 मैच खेले, जिसमें 41.58 की औसत के साथ 707 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले। वहीं, गेंद से उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction , Cameron Green

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD