Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

आईपीएल 2026 नीलामी : कैमरन ग्रीन रहे सबसे महंगे, शीर्ष 5 में इन खिलाड़ियों का नाम

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, IPL Auction, IPL 2026 Auction, Cameron Green
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 13:59 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में आयोजित मिनी नीलामी में 5 खिलाड़ियों को 10 करोड़ या उससे अधिक की राशि मिली है। इसमें तीन विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि दो भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मिली। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी और केकेआर के भी सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। 

श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा। दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर, को सीएसके ने 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा। दोनों का बेस प्राइस 30 लाख था। प्रशांत और कार्तिक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। पहले राउंड में अनसोल्ड रहे लियाम लिविंगस्टोन की किस्मत आखिर में चमक गई। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस ऑलराउंडर को एसआरएच ने 13 करोड़ में खरीदा।  

इसके अलावा, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.20 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले जोश इंग्लिस को एलएसजी ने 8.60 करोड़, 30 लाख की बेस प्राइस वाले आकिब नबी डार को डीसी ने 8.40 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले रवि बिश्नोई को आरआर ने 7.20 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले जेसन होल्डर को जीटी ने 7 करोड़, 1 करोड़ की बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को सीएसके ने 5.20 करोड़, 30 लाख की बेस प्राइस वाले मंगेश यादव को आरसीबी ने 5.20 करोड़ में खरीदा। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , IPL Auction , IPL 2026 Auction , Cameron Green

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD