Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

रूप सिंह : वे महान हॉकी खिलाड़ी जिनके कायल थे हिटलर, इनके नाम पर जर्मनी में रोड

Sports News, Hockey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 15:09 IST

अपने बड़े भाई मेजर ध्यानचंद की तरह रूप सिंह ने भी हॉकी जगत में नाम कमाया। साल 1932 और 1936 की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे रूप सिंह को उनकी गति और शानदार स्कोरिंग क्षमता के लिए पहचाना गया, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयां दीं। 8 सितंबर 1908 को जबलपुर में जन्मे रूप सिंह ने अपने बड़े भाई मेजर ध्यानचंद के नक्शेकदम पर चलते हुए हॉकी के खेल में हाथ आजमाया।

दोनों भाइयों की प्रारंभिक शिक्षा झांसी में हुई थी। दोनों भाई हीरोज ग्राउंड पर साथ हॉकी की प्रैक्टिस करते थे। भाई की तरह उनमें भी गजब प्रतिभा थी और शानदार प्रदर्शन के साथ रूप सिंह ने भारतीय हॉकी टीम में अपनी जगह बना ली। आगे चलकर ध्यानचंद भारतीय सेना में शामिल हो गए, जबकि रूप सिंह ग्वालियर के राजघराने की सिंधिया सेना में बतौर कैप्टन शामिल हुए।

दोनों भाइयों ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाई। रूप सिंह को इनसाइड लेफ्ट पोजीशन में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता था। जब 1932 ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में रूप सिंह का चयन हुआ, तब उन्होंने लॉस एंजिल्स जाने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उनके पास वहां जाने के लिए योग्य कपड़े नहीं थे। 

ऐसे में ध्यानचंद ने उनके लिए सूट सिलवाया। इस ओलंपिक में भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 15 अगस्त 1936 को भारत ने मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में बर्लिन ओलंपिक के हॉकी फाइनल में जर्मनी को 8-1 से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 1936 ओलंपिक में ध्यानचंद ने 13 गोल दागे थे, जबकि रूप सिंह ने 9 गोल किए। 

एडोल्फ हिटलर भाइयों की इस जोड़ी के कायल थे। उन्होंने ध्यानचंद के साथ रूप सिंह को भी जर्मनी में नौकरी का प्रस्ताव दिया, लेकिन इस प्रस्ताव को दोनों ने बेहद विनम्रता के साथ ठुकरा दिया। आगे चलकर रूप सिंह के नाम पर जर्मनी के म्यूनिख में एक रोड का नाम 'रूप सिंह बैस वेग' रखा गया। कैप्टन रूप सिंह हॉकी के साथ लॉन टेनिस और क्रिकेट के भी शानदार खिलाड़ी थे। 

उन्होंने दिसंबर 1943 में ग्वालियर की तरफ से दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। 16 दिसंबर 1977 को भारतीय हॉकी के इस दिग्गज खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके सम्मान में ग्वालियर के एक स्टेडियम का नाम रूप सिंह स्टेडियम रखा गया।

 

Tags: Sports News , Hockey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD