Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्वसनीय और ज़िम्मेदार मीडिया लोकतंत्र की रीढ़ः मुकेश अग्निहोत्री

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 12:07 IST

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि विश्वसनीय मीडिया सशक्त लोकतंत्र का आधार है। वह आज चंडीगढ़ में समाचार-पत्र एवं समाचार एजेंसी संगठन महासंघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय मीट के समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मीट का आयोजन द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ द्वारा करवाया गया।

मुकेश अग्निहोत्री ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीयता का पर्याय है। उन्होंने कहा कि समाचार समग्र रूप से समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रशासन एवं सरकार पर प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से लेकर आज तक प्रिंट मीडिया सजग प्रहरी के रूप में सभी का मार्गदर्शक बना हुआ है। 

प्रिंट मीडिया वर्तमान समय में भी ठोस फीडबैक का आधार है। उन्होंने कहा कि मीडिया से प्राप्त फीडबैक विशेष रूप से प्रदेश सरकार को जन कल्याणकारी नीतियों में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती रही है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मीडिया से प्राप्त फीडबैक को सर्वाेच्च अधिमान दे रही है। 

प्रकाशित नकारात्मक समाचारों को भी सकारात्मक रूप से देखकर यह प्रयास किया जाता है कि तमाम नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के नकारात्मक पहलुओं को दूर कर आमजन को लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास, कल्याण और ग़रीब की सेवा की राजनीति को अधिमान दिया जा रहा है। हिमाचल में वर्तमान सरकार द्वारा वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाया गया है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत लगभग छः हजार अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया और उनके सुखद भविष्य के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन सभी जन कल्याण के कार्यों में मीडिया की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। मीडिया से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जन कल्याण की योजनाओं को दिशा दी जा रही है। 

शिमला में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए लगभग एक हज़ार करोड़ रुपये की लागत से योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर हिमाचल में विकास, गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति के बारे में विस्तार में बताया।

मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया से आग्रह किया कि हिमाचल के हित से सम्बन्धित विषयों को प्रमुखता से स्थान दें। उन्होंने देश भर से आए मीडिया के प्रतिनिधियों के समक्ष चण्डीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के 7.19 प्रतिशत हिस्से और वर्ष 2011 में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुरूप बी.बी.एम.बी. परियोजनाओं में प्रदेश को मिलने वाले लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपये के हिस्से पर भी चर्चा की।

उप-मुख्यमंत्री ने द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ को उनके मानवीय कार्यों के लिए एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि द ट्रिब्यून समाचार पत्र समूह मीडिया जगत् में अपनी निष्पक्षता के लिए जाना जाता है। लाहौर से शुरू हुआ ट्रिब्यून का सफ़र शिमला से होता हुआ चण्डीगढ़ पहुंचा। 

अब चण्डीगढ़ से इसका नियमित प्रकाशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने शिमला के ऐतिहासिक भवन (बंेटनी कैसल) को अधिगृहित कर लिया है, जहां से द ट्रिब्यून प्रकाशित हुआ करता था। उन्होंने कहा कि इस भवन को संग्रहालय के रूप में स्थापित किया गया है।

उन्होंने इस अवसर पर अपनी पत्रकारिता एवं राजनीतिक यात्रा के संस्मरण भी साझा किए। उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया। द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कॉन्फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर के अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव एम.एस. यादव, अन्य पदाधिकारी, द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ की महासचिव रूचि एम. खन्ना, अन्य पदाधिकारी तथा देश भर से आए फील्ड मीडिया प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD