Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

एक ही फिल्म दो बार भी नहीं देखती, 'धुरंधर' 4-5 बार देखना चाहती हूं : एलनाज नौरोजी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Elnaaz Norouzi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 17:12 IST

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। 250 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी फिल्म को खूब तारीफ मिल रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई स्पाई-थ्रिलर दर्शकों के साथ ही सेलेब्रिटीज को भी खूब पसंद आ रही है। ईरानी मूल की अभिनेत्री और मॉडल एलनाज नौरोजी ने भी फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़े। 

फिल्म की तारीफ के लिए एलनाज ने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया। 'धुरंधर' का पोस्टर पोस्ट करते हुए उन्होंने दिल खोलकर प्रशंसा की। एलनाज ने न केवल कहानी बल्कि निर्देशक और स्टारकास्ट को भी कमाल बताया। एलनाज ने पोस्ट में लिखा, “मैं बस यही महसूस कर रही हूं कि वाह! क्या कमाल की फिल्म है।

फिल्म मेकिंग अपने सबसे अच्छे रूप में है आदित्य धर। एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना ने बेजोड़ एक्टिंग की है।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें सिनेमा बहुत पसंद है, लेकिन आमतौर पर किसी भी फिल्म को वह दो बार से ज्यादा नहीं देखती हैं। लेकिन, 'धुरंधर' वह बार बार देखना चाहती हैं। उन्होंने लिखा, "मैं एक्टिंग के क्षेत्र से हूं और सिनेमा मुझे पसंद है। 

लेकिन मैं एक ही फिल्म को दो बार भी देखना पसंद नहीं करती। लेकिन, खास बात है कि 'धुरंधर' इतनी शानदार है कि इसे मैं तीन-चार-पांच या बार देखना चाहती हूं।"'धुरंधर' को दर्शकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों से भी खूब तारीफ मिल रही है। भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों की बहादुरी और जियोपॉलिटिकल मुद्दों पर आधारित फिल्म में रणवीर सिंह ने एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई है, जबकि अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी महत्वपूर्ण किरदार में हैं। 

फिल्म की कहानी कंधार हाइजैक, 26 नवंबर जैसी सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड है। तारीफ के साथ ही फिल्म की आलोचनाएं भी हो रही हैं। कुछ क्रिटिक्स ने इसे 'प्रोपेगेंडा' कहा है। एलनाज नौरोजी 'सेक्रेड गेम्स', 'मस्ती 4' के साथ ही बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Elnaaz Norouzi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD