Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल

 

मल्टीटैलेंटेड मुक्ति मोहन : अभिनय, नृत्य और होस्टिंग में बनाई अलग पहचान

Neeti Mohan, Music, Singer, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 16:23 IST

देश की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर नीति मोहन और डांसर व कोरियोग्राफर शक्ति मोहन की बहन मुक्ति मोहन एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं। उनका जन्म 21 जून 1987 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम बृज मोहन शर्मा और उनकी माता का नाम कुसुम मोहन हैं। 

उनके पिता एक सरकारी अधिकारी थे और माता एक गृहिणी हैं। मुक्ति चार बहनों में से एक हैं। नीति मोहन और शक्ति मोहन के अलावा उनकी एक और बहन है, जिनका नाम कृति मोहन है। मुक्ति मोहन ने कई फिल्मों, सीरियलों, वेब सीरीज और रियलिटी शो में अपनी एक्टिंग और हुनर का जादू बिखेरा है। 

उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में विशाल भारद्वाज की शॉर्ट फिल्म 'ब्लड ब्रदर्स' से की। इसके बाद वह स्टार प्लस के एक डांस रियलिटी शो 'जरा नचके दिखा 2' में नजर आईं, जहां उनकी टीम विजेता रही और इस उपलब्धि ने उन्हीं काफी प्रसिद्धि दिलाई।

इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस का जादू' और 'दिल है हिंदुस्तानी 2' जैसे टीवी शो में भी काम किया है। वह 'झलक दिखला जा' और 'नच बलिए 7' जैसे डांस रियलिटी शोज और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' में भी एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

मुक्ति ने डांसर, कोरियोग्राफर और टेलीविजन होस्ट राघव जुयाल के साथ सिंगिंग रियलिटी शो 'दिल है हिंदुस्तानी 2' की मेजबानी की है। वेब सीरीज की बात करें तो उन्होंने लोकप्रिय वेब सीरीज 'इनमेट्स' के अलावा 'लाइफ हिल गई', 'बटरफ्लाइज', 'ग्याराह ग्याराह', आदि में अभिनय किया है।

मुक्ति की फिल्मों की बात करें तो वह 'थार', 'अ वेडिंग स्टोरी', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'हेट स्टोरी', 'कांची: द अनब्रेकेबल', 'मुरां', 'दारुवू', और 'टॉपिवाला' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।

मुक्ति अक्सर अपनी बहन शक्ति मोहन के साथ डांस वीडियो शेयर करती रहती है। इसके अलावा फैंस को उनकी कॉमेडी वीडियो भी काफी पसंद आती हैं। मुक्ति थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स में भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनका खुद का एक 'मुक्ति मंच' नाम का स्टूडियो है। 

इसके अलावा, कई बार मंच पर उनकी गायकी का टैलेंट भी देखने को मिला है। उन्होंने 5 दिसंबर 2023 को अभिनेता कुणाल ठाकुर के साथ शादी की।

 

Tags: Neeti Mohan , Music , Singer , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD