Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका : हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में बनाया 'महारिकॉर्ड'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman, Bowler, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 16:26 IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इतिहास रच दिया है। पंड्या ने इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स का इकलौता विकेट हासिल किया। इसी के साथ पंड्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'विकेटों का शतक' लगा दिया है। हार्दिक पंड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 से ज्यादा रन और 100 विकेट हासिल करने वाले पहले सीमर बन गए हैं। 

उनके अलावा, तीन स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और सिकंदर रजा ने यह उपलब्धि हासिल की है। हार्दिक पंड्या इस फॉर्मेट में 'विकेटों का शतक' लगाने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले अर्शदीप सिंह (109) और जसप्रीत बुमराह (101) ने यह मुकाम हासिल किया था। दूसरी ओर, वरुण चक्रवर्ती ने इस मुकाबले में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए महज 11 रन देकर 2 विकेट निकाले।

चक्रवर्ती सबसे कम मुकाबलों में 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 32 मुकाबलों में इस मुकाम को हासिल किया है, जबकि कुलदीप यादव 30 मुकाबलों में ऐसा कर चुके थे। रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन पर सिमट गई।

मेहमान टीम 44 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। इस बीच कप्तान एडेन मार्करम ने 46 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन बनाए, लेकिन टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। कप्तान मार्करम के अलावा, डोनोवन फरेरा ने 20 रन की पारी खेली, जबकि एनरिक नॉर्त्जे ने 12 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।

भारत की तरफ से हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट निकाला। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman , Bowler , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD