Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

10 साल की डेटिंग के बाद कैसे शिलादित्य ने किया था श्रेया घोषाल को प्रपोज, 'इंडियन आइडल' के सेट पर सुनाया किस्सा

Shreya Ghoshal, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 11:41 IST

4 साल की उम्र में संगीत की साधना कर रही प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल आज सुरों की मल्लिका बन चुकी हैं। सिंगल बॉलीवुड में हिट सॉन्ग देने के साथ-साथ सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर जज के तौर पर दिखती हैं। अब उन्होंने 'इंडियन आइडल' शो में अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय ने उन्हें प्रपोज किया।

'इंडियन आइडल' के मंच पर रोमांस की बातों ने शो के माहौल को बदल दिया। शो में होस्ट आदित्य ने श्रेया से पूछा कि कैसे उन्हें शिलादित्य ने प्रपोज किया था। इसपर सिंगर ने कहा कि हम पहले से एक दूसरे को जानते थे और एक दिन उन्होंने तय किया कि आज मैं पूछता ही लेता हूं, लेकिन वो बहुत साधारण सवाल था, क्योंकि मेरा जवाब पहले ही 'हां' ही होने वाला था। 

फिर एक दिन हम लोग अपने दोस्त की शादी में गए और उन्होंने अचानक से शादी के लिए प्रपोज किया और मेरा जवाब वही था। उन्होंने कहा कि "पता होने के बावजूद भी वो पल हमारे लिए बहुत खास था।" शो में सिंगर पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति भी मौजूद थीं। उन्होंने अपनी लव स्टोरी बताते हुए कहा कि मैं घर पर बहुत लाड़-प्यार से पली थी और प्यार-मोहब्बत जैसी चीजों से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन जब पहली बार सुब्रमण्यम जी के घर पहुंची थी, तो अहसास हुआ कि इस घर में मेरे लिए खास जगह है। 

उन्होंने सामने से मुझे प्रपोज किया और मैंने 'हां' कर दी, लेकिन अगर वे सवाल नहीं करते, तो मैं अपनी गरिमा के साथ अलग अपनी जिंदगी जीती। बता दें कि सिंगर ने प्रसिद्ध वायलिन वादक और संगीतकार एल. सुब्रमण्यम से साल 1999 में शादी की थी। संगीतकार एल. सुब्रमण्यम की ये दूसरी शादी थी। बात अगर श्रेया घोषाल की करें तो उनकी शादी उनके बचपन के दोस्त और इंजीनियर शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ हुई थी। 

उन्होंने साल 2015 में 10 साल की डेटिंग के बाद शादी की थी। शिलादित्य ने गोवा में एक शादी के दौरान प्रपोज किया था, जब तक वे रिंग निकालने की हिम्मत जुटा रहे थे, तब तक श्रेया को गिलहरी दिखाने के बहाने बिजी रखते रहे। जिसके बाद कपल ने बंगाली रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न किया था और आज एक बच्चे के माता-पिता हैं।

 

Tags: Shreya Ghoshal , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD