Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

मेसी हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम पहुंचे, राहुल गांधी समेत रेवंत रेड्डी से मुलाकात

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Congress Working Committee, CWC, A Revanth Reddy, Anumula Revanth Reddy, Revanth Reddy, Telangana, Chief Minister of Telangana, Sports News, Football, Lionel Messi, GOAT Tour
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 13 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 11:23 IST

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। शनिवार देर शाम वह हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान वह मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भी मिले। कोलकाता में मेसी के पहले पड़ाव पर सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनके कुछ ही देर के परफॉर्मेंस के बाद काफी विवाद हुआ था। 

फैंस ने उन्हें देखने के लिए मोटी रकम खर्च करते हुए टिकटें खरीदी थीं, लेकिन जब फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक नहीं नसीब हुई, तो उन्होंने स्टेडियम में तोड़फोड़ की। मेसी शनिवार की दोपहर तेलंगाना की राजधानी पहुंचे। यहां उन्हें बच्चों के साथ बॉल किक करते हुए देखा गया। उप्पल स्टेडियम में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी एक वीआईपी बॉक्स के अंदर मौजूद रहे और उन्हें कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाया गया। 

इस दौरान स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन और प्रसारण दृश्य में उनकी झलक दिखाई गई। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में हुए जबरदस्त हंगामे के बाद इवेंट के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी टिकटों की भारी कीमतों और फुटबॉल आइकन तक सीमित पहुंच को लेकर वेन्यू पर हुए हंगामे के बाद हुई।

साल्ट लेक स्टेडियम में हालात बेकाबू होते देखकर, पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। व्यवस्था बहाल करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किए गए। इस अशांति के बाद, मेसी तय समय से पहले ही स्टेडियम से चले गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) जावेद शमीम ने बताया है कि इस घटना के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की जाएगी।

घटना के समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्टेडियम जा रही थीं। हालांकि, हंगामे और तोड़फोड़ की जानकारी मिलने के बाद, उन्होंने अपने ड्राइवर को वापस लौटने का निर्देश दिया। इसके तुरंत बाद, मुख्यमंत्री ने अराजकता फैलाने वाली कुप्रबंधन की जांच के लिए एक न्यायिक समिति के गठन की घोषणा की।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC , A Revanth Reddy , Anumula Revanth Reddy , Revanth Reddy , Telangana , Chief Minister of Telangana , Sports News , Football , Lionel Messi , GOAT Tour

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD