Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

दूसरा टी20 हारने के बाद क्या हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या के बीच हुई बहस?

Gautam Gambhir, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 18:37 IST

भारतीय क्रिकेट टीम को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मु्ल्लांपुर में सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर काफी निराशा और गु्स्से में नजर आए थे। भारतीय टीम की हार के बाद गौतम गंभीर और टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बीच जोरदार बहस की खबर आ रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो दूसरे टी20 के बाद का है। वीडियो में गंभीर और हार्दिक पांड्या कुछ मिनट तक एक दूसरे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की भाव-भंगिमा से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हार के बाद गंभीर खफा हैं और इसी मुद्दे पर हार्दिक के साथ उनकी बहस हो रही है। 

मैच में हार्दिक का प्रदर्शन साधारण रहा था। गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 34 रन लुटाए थे और एक भी विकेट नहीं ले सके थे। वहीं बल्लेबाजी के दौरान 23 गेंद पर सिर्फ 20 रन बना सके थे। उनका गेंद और बल्ले से साधारण प्रदर्शन भी हेड कोच गंभीर की निराशा का कारण हो सकता है। मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के 46 गेंद पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से बनाए 90 रनों की मदद से 4 विकेट पर 213 रन बनाए थे। 

भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई थी और 51 रन से मैच हार गई थी। भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा ने 34 गेंद पर 62 रन बनाए। वे शीर्ष स्कोरर रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए ओटनिल बार्टमैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। लुंगी एंगिडी, मार्को जानसेन, और लुथो सिंपाला ने 2-2 विकेट लिए थे।  

 

Tags: Gautam Gambhir , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD