Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

दिव्या दत्ता की सिंगिंग परफॉर्मेंस, भाई राहुल संग गुनगुनाया बॉलीवुड गीत

Divya Dutta, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 18:10 IST

अभिनेत्री दिव्या दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी के यादगार पल शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने भाई के साथ वीडियो शेयर किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने भाई के साथ दिलीप कुमार का मशहूर गाना 'दिल तड़प तड़प के' गाती नजर आ रही हैं।

वीडियो पोस्ट कर अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, "भाई राहुल के साथ हमेशा बैठकर दिनभर की थकान गाने के जरिए बाहर निकालना बहुत सुकून देता है। मेरा भाई भी हमेशा इशारों-इशारों में गाने का सुर पकड़ने में मदद करता है। मिले सुर मेरा तुम्हारा।" अभिनेत्री ने आखिरी में मजेदार अंदाज में लिखा कि मेरी गायिकी को जज मत करना।

दिव्या का ये पोस्ट फैंस और उनके दोस्तों को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सॉन्ग 'दिल तड़प-तड़प के' की बात करें तो इसे साल 1958 में रिलीज की गई फिल्म 'मधुमती' में फिल्माया गया था। गाने को स्वर कोकिला लता मंगेशकर और मुकेश कुमार ने अपने स्वरों से सजाया था और संगीत की रचना सलिल चौधरी ने की थी। 

गाने में दिलीप कुमार और वैजंतीमाला रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म मधुमती की बात करें तो इसका निर्देशन और निर्माण बिमल रॉय ने किया था। फिल्म में दिलीप कुमार, वैजयंतीमाला, प्राण, और जॉनी वॉकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म अपने समय की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी और इसे कई पुरस्कार भी मिले, जिसमें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार शामिल है।

यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित पहली प्रमुख हिंदी फिल्मों में से एक थी। फिल्म की कहानी आनंद नाम के एक लड़के के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार दिलीप कुमार निभाते हैं। फिल्म में आनंद बारिश की रात में कहीं फंस जाता है, और उसकी गाड़ी भी खराब हो जाती है, तो वह एक पुरानी हवेली में शरण लेता है। हवेली उसे परिचित लगती है, और जल्द ही उसे अपने पिछले जन्म की बात याद आने लगती है। कहानी में पुनर्जन्म, प्रेम और रहस्य का मिश्रण है, जिसमें आनंद को मधुमती (वैजयंतीमाला) नाम की एक आदिवासी महिला से प्यार हो जाता है।

 

Tags: Divya Dutta , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD