Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

अंडर-19 एशिय कप : वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, यूएई के खिलाफ भारत ने बनाए 433 रन

Vaibhav Suryavanshi, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 18:39 IST

भारत के वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में क्रिकेट के वंडर बॉय हैं। 15 साल का यह बल्लेबाज मैच-दर-मैच इस बात को साबित करता जा रहा है कि क्रिकेट के अगले 20 से 25 साल उसी के हैं। सूर्यवंशी की एक पारी दर्शक भूलते नहीं कि वे दूसरी खेल देते हैं। दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन शतक लगाते हुए वैभव ने टीम का स्कोर 50 ओवर में 6 विकेट पर 633 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। 

यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारत के लिए पारी की शुरुआत करने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ वैभव सूर्यवंशी आए। म्हात्रे 11 गेंद पर मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी यूएई के गेंदबाजों पर कहर बरपाने के इरादे से उतरे थे। सूर्यवंशी ने तीसरे विकेट के रूप में आउट होने से पहले 95 गेंद पर 14 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 171 रन की यादगार पारी खेली। 

इस पारी के दौरान उन्होंने फील्ड के हर क्षेत्र में गेंद पहुंचाया। अपनी पारी के दौरान वैभव ने आरोन जॉर्ज (69 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की। विहान मल्होत्रा ने भी 55 गेंद पर 69 रन बनाए। वेदांत त्रिवेदी ने 38, अभिज्ञान कुंडू ने 32, और कनिष्क चौहान ने 28 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 433 रन बनाए।

यूएई के लिए युग शर्मा ने 2, उदिश सूरी ने 2, जबकि शालोम डी सूजा और यायिन किरण राय ने 1-1 विकेट लिए। यूएई के लिए 434 के पहाड़ से लक्ष्य को हासिल करना बिल्कुल आसान नहीं होने वाला है। बल्लेबाजी के लिए उतरते समय टीम का आत्मविश्वास बिल्कुल नीचे होगा।

 

Tags: Vaibhav Suryavanshi , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD