Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आग कभी खत्म नहीं होती', विनेश फोगाट ने किया कुश्ती रिंग में वापसी का ऐलान

Sports News, Wrestling, Wrestler Vinesh Phogat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 18:26 IST

भारतीय कुश्ती जगत के लिए गुरुवार का दिन बेहद रोमांचक है। दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास तोड़ते हुए कुश्ती के रिंग में एक बार फिर से वापसी की घोषणा की है। विनेश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे एक लंबे पोस्ट के माध्यम से कुश्ती में वापसी की घोषणा की। विनेश फोगाट ने लिखा, "लोग पूछते रहे कि क्या पेरिस अंत था। बहुत समय तक, मेरे पास इसका जवाब नहीं था। 

मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से, यहां तक कि अपने सपनों से भी दूर जाने की जरूरत थी। सालों में पहली बार, मैंने खुद को सांस लेने दिया। मैंने अपने सफर के बोझ को समझने के लिए समय लिया। उतार-चढ़ाव, दिल टूटना, त्याग, और मेरे वो रूप जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा। और कहीं उस सोच में, मुझे सच मिला। मुझे अब भी यह खेल पसंद है। 

मैं अब भी मुकाबला करना चाहती हूं।" उन्होंने लिखा, "उस खामोशी में, मुझे कुछ ऐसा मिला जिसे मैं भूल गई थी, 'आग कभी खत्म नहीं होती।' यह सिर्फ थकान और शोर के नीचे दब गई था। अनुशासन, संघर्ष, यह सब मेरे दिनचर्या में है। मैं कितनी भी दूर चली जाऊं, मेरा एक हिस्सा हमेशा मैट पर बना रहा।" विनेश ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए दावा ठोकते हुए लिखा, "तो मैं यहां हूं, लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 की ओर एक ऐसे दिल के साथ जो निडर है और एक ऐसी भावना जो झुकने से मना करती है। 

और इस बार, मैं अकेली नहीं चल रही हूं। मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है। मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा। लॉस एंजिल्स ओलंपिक के रास्ते पर मेरा छोटा चीयरलीडर।" विनेश फोगाट के इस लंबे पोस्ट के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि दिग्गज पहलवान एक बार फिर से ओलंपिक में अपने स्वर्ण पदक जीतने के सपने को पूरा करने के लिए रिंग में वापसी कर रही हैं।

विनेश पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किग्रा फ्रीस्टाइल भारवर्ग के फाइनल में पहुंची थीं। वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस फैसले से हताश विनेश ने पहलवानी को अलविदा कह दिया था। 

 

Tags: Sports News , Wrestling , Wrestler Vinesh Phogat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD