Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक से आए 5 यात्रियों से 42.9 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त

Crime Nnews, Crime News India, Hydroponic Weed, Mumbai Airport
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 13:20 IST

मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने 10 और 11 दिसंबर की दरमियानी रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए पांच यात्रियों से कुल 42.898 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया है। मुंबई कस्टम्स जोन-3 के एयरपोर्ट कमीश्नरेट की टीम ने गुप्त सूचना और प्रोफाइलिंग के आधार पर चार अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की।

बरामद किए गए प्रतिबंधित मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी गई है। कस्टम्स के मुताबिक, प्रोफाइलिंग के आधार पर तीन अलग-अलग मामलों में तीन यात्रियों से कुल 33.888 किलोग्राम संदिग्ध एनडीपीएस पदार्थ, यानी हाइड्रोपोनिक वीड, जब्त किया गया। 

इसकी कीमत लगभग 33.888 करोड़ रुपए बताई जा रही है। तीनों यात्री बैंकॉक से विभिन्न उड़ानों के जरिए मुंबई पहुंचे थे। पूछताछ और सबूत के आधार पर उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा, विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर एक और यात्री समूह पर कार्रवाई की गई, जिसमें दो यात्रियों से कुल 9.010 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ। 

इसकी कीमत करीब 9.010 करोड़ रुपए आंकी गई। थाई एयरवेज की उड़ान से ये दोनों यात्री बैंकॉक से मुंबई पहुंचे थे। कस्टम्स अधिकारियों ने उन्हें भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मुंबई कस्टम्स की इस लगातार सफल कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क पर एक और बड़ा प्रहार किया है। 

अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए सतर्कता अभियान और अधिक कड़ा किया जाएगा। इससे पहले, 25 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच भी मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी हुई थी। मुंबई कस्टम अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत 25 करोड़ रुपए से अधिक है। 

जानकारी के अनुसार, एनडीपीएस मामले में कुल 8.682 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड चार यात्रियों से जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 8.682 करोड़ रुपए बताई गई। बताया गया कि सभी यात्री बैंकॉक से आए थे और उन्हें एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

Tags: Crime Nnews , Crime News India , Hydroponic Weed , Mumbai Airport

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD