Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'कई लोग मुझे सलाह देते हैं...', मराठी फिल्मों में काम करने को लेकर मनोज बाजपेयी ने रखी अपनी राय

Manoj Bajpayee, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 13:18 IST

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। हिंदी सिनेमा में उन्होंने जितनी भूमिकाएं निभाई हैं, उतनी ही गहराई से उन्होंने उन किरदारों की भाषा, बोली और पृष्ठभूमि को भी समझा है। ऐसे में जब बात आती है उनके मराठी फिल्मों में काम करने की तो इस पर मनोज बाजपेयी ने सीधा जवाब दिया। 

एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने कई मराठी किरदार निभाए हैं, लेकिन अभी भी वह खुद को मराठी फिल्मों में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार महसूस नहीं करते। मनोज बाजपेयी ने कहा, ''लोगों की अक्सर सलाह होती है कि तुमने इतनी बार मराठी किरदार निभाए हैं और मराठी भाषा पर भी पकड़ अच्छी होगी, तो तुम मराठी फिल्में करो, पर मेरा कहना है कि किरदार की जरूरत के मुताबिक कुछ डायलॉग्स याद करना और किसी भाषा में पूरी फिल्म करना, दोनों बिल्कुल अलग बात हैं।

उन्होंने कहा, ''मैंने 'सत्या' फिल्म में भीकू म्हात्रे का मराठी किरदार निभाया था, 'अलीगढ़' में रामचंद्र सिरास को पूरी संवेदनशीलता के साथ पेश किया था, 'भोंसले' में एक प्रभावशाली मराठी व्यक्ति बना था और हाल ही में 'इंस्पेक्टर झेंडे' फिल्म में भी भूमिका निभाई। इन सबके बावजूद मेरा मानना है कि मराठी सिनेमा में काम करने से पहले जिस स्तर की भाषा-समझ और सहजता चाहिए, वह अभी मेरे पास पूरी तरह नहीं है।''

मनोज बाजपेयी ने कहा, ''मराठी किरदार निभाते हुए कई बार मुझे कुछ डायलॉग मराठी में बोलने पड़ते हैं, लेकिन यह काम आसान है क्योंकि उन डायलॉग्स को याद करके सही अंदाज में बोला जा सकता है, लेकिन एक मराठी फिल्म में अभिनय करने के लिए भाषा की गहरी समझ चाहिए। फिल्म का हर सीन, हर भाव और हर बातचीत भाषा पर निर्भर करती है। 

अगर कलाकार भाषा को पूरी तरह नहीं समझता तो उसकी कमी दर्शकों को तुरंत महसूस हो जाती है, खासकर जब फिल्म की भाषा ही उसकी पहचान हो।'' उन्होंने कहा, ''अगर मैं भाषा को पूरी तरह न समझूंगा और फिल्म में कहीं न कहीं गलती कर दूंगा, ऐसे में या तो डबिंग करनी पड़ेगी या दर्शक इसे स्वीकार नहीं करेंगे, इसलिए मैं मराठी फिल्म करने में हिचकता हूं।''

उन्होंने बताया कि उनकी मातृभाषा भोजपुरी है, जिसे वे बचपन से अपने परिवार और दोस्तों के साथ बोलते आए हैं। इसके मुकाबले हिंदी और अंग्रेजी वे बड़ी उम्र में सीख पाए, और आज भी उनमें सुधार की कोशिश जारी रहती है। इसी तरह मराठी भी उन्होंने फिल्मों के दौरान सीखी है, लेकिन जितनी सीखने की जरूरत मराठी सिनेमा के लिए होती है, वह अभी बाकी है।

 

Tags: Manoj Bajpayee , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD