Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही निमरत कौर अहलूवालिया, मौनी रॉय और शहीर शेख के साथ करेंगी काम

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Nimrat Kaur Ahluwalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 13:16 IST

अभिनेत्री निमरत कौर अहलूवालिया आज के समय में कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। मॉडलिंग से लेकर पंजाबी फिल्मों और बड़े टीवी प्रोजेक्ट्स तक, उन्होंने हर क्षेत्र में खास पहचान बनाई है। 2018 में फेमिना मिस मणिपुर का खिताब जीतने के बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा। इसके बाद वह बी प्राक के म्यूजिक वीडियो 'मस्तानी' में नजर आईं।  

उन्हें असली पहचान 2019 में टीवी सीरियल 'छोटी सरदारनी' से मिली। इसी कड़ी में निमरत अब ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने थ्रिलर प्रोजेक्ट में काम करने की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ शहीर शेख और मौनी रॉय जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। यह उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ बीटीएस तस्वीरें भी पोस्ट की, जिनमें उनके साथ संजय कपूर, शहीर शेख, मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा, हरमन सिंघा और आशिमा वरदान जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस में भी इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इस प्रोजेक्ट के बारे में अंदरूनी सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि निमरत का किरदार भावनात्मक होगा। 

शूटिंग मुंबई और पंजाब में पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी रिलीज की तारीख और फिल्म से जुड़ी जानकारियों को गुप्त रखा गया है। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'शौंकी सरदार' के जरिए दर्शकों से काफी वाहवाही लूटी थी। इस पंजाबी फिल्म में गुरु रंधावा, बब्बू मान और गुग्गू गिल जैसे कलाकार अहम रोल में थे। फिल्म का निर्देशन धीरज केदारनाथ रतन ने किया था। 

यह फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी तीन पुरुषों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फैशन, रोमांच और नैतिकता के लिए प्रतिबद्ध हैं। शमशेर एक खतरनाक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बन जाता है, जबकि करण अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जाना जाता है और लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटता। जब जागीर जेल से लौटता है, तो वह पाता है कि उसके शागिर्द अब उसके बराबर हो गए हैं। कहानी उनके अतीत और वर्तमान संबंधों की जटिलताओं को दिखाती है।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Nimrat Kaur Ahluwalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD