Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका : एक ही ओवर में फेंकी 13 बॉल, अर्शदीप सिंह के नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड'

Arshdeep Singh, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यू चंडीगढ़ , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 13:06 IST

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड' दर्ज हो गया है। मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में 13 गेंदें फेंकी। इसी के साथ उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (फुल मेंबर्स) मैच के दौरान एक ही ओवर में सर्वाधिक बॉल फेंकने के मामले में नवीन उल हक के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 10 ओवरों की समाप्ति तक 1 विकेट खकर 90 रन बना चुकी थी। क्विंटन डी कॉक 62, जबकि एडेन मार्करम 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। अर्शदीप सिंह अपना तीसरा ओवर फेंकने आए। इस ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने छक्का लगाया। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने लगातार दो वाइड बॉल फेंकीं। 

इसके बाद उनकी अगली गेंद पर क्विंटन कोई रन नहीं बना सके। इस ओवर की दो आधिकारिक गेंदें फेंकी जा चुकी थीं। यहां से अर्शदीप सिंह ने लगातार चार वाइड बॉल डालीं। इसके बाद अगली गेंद पर क्विंटन ने सिंगल निकाला। ओवर की शुरुआती 3 आधिकारिक गेंदें डाली जा चुकी थीं। अर्शदीप बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रहे थे।

ओवर की चौथी गेंद पर मार्करम ने 2 रन के लिए दौड़ लगाई, जिसके बाद मार्करम ने सिंगल निकाला।  अब अर्शदीप को ओवर खत्म करने के लिए सिर्फ एक वैलिड बॉल फेंकनी थी, लेकिन एक बार फिर उन्होंने वाइड डाल दी। आखिरकार, अगली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने सिंगल लेकर इस ओवर को खत्म करने में मदद की। इस तरह अर्शदीप के ओवर में कुल 13 गेंदें फेंकी गईं, जिसमें 18 रन बने। 

अर्शदीप सिंह से पहले अफगानिस्तान के नवीन उल हक साल 2024 में हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे के विरुद्ध एक ही ओवर में 13 बॉल फेंक चुके थे। वहीं, साल 2021 में जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान के विरुद्ध साउथ अफ्रीका के सिसांदा मेगाला ने एक ओवर में कुल 12 गेंदें फेंकी थीं। भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया सीरीज का पहला मुकाबला 101 रन से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में भारत की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर 2-0 से लीड हासिल करने पर होंगी।

 

Tags: Arshdeep Singh , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD