Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जयश्री के पोस्टर पर मिली प्रतिक्रिया से गदगद हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 13:01 IST

इस साल कुछ बायोपिक फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, और कुछ रिलीज के लिए बाकी हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो चर्चा का विषय बन पाती हैं। 'वी. शांताराम' भी इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण फिल्म होगी, जो हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर को फिर से जीवंत करेगी। दरअसल, यह फिल्म बीते जमाने के महान निर्देशक वी. शांताराम के जीवन पर आधारित है, जिनका किरदार अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी निभा रहे हैं। 

वहीं, फिल्म में वी. शांताराम की पत्नी जयश्री का किरदार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया निभा रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने अभिनेत्री के पहले लुक की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वे गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। यह लुक पुराने दौर के भारतीय सिनेमा की याद दिला रहा था। अभिनेत्री का लुक रिवील होने के बाद प्रशंसकों समेत इंडस्ट्री के कई लोगों ने तारीफ की थी। 

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा, "जयश्री जी के पोस्टर पर प्यार मिला, वह पूरी अभिनेत्री का है। उनकी शालीनता, सुंदरता और विरासत को मेरा सलाम। जब मैंने फिल्म को लेकर हां कहा है, तब से ही जयश्री से मेरा लगाव गहरा हो गया था। वी. शांताराम की सोच ने अपने समय से बहुत आगे बढ़कर सिनेमा को नया रूप दिया था।"

उन्होंने लिखा, "जयश्री बनने ने मुझे जितना सिखाया है, मैंने सोचा भी नहीं था और अब मैं इस यात्रा के आगे आने वाले हर अनुभव का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।" अभिनेत्री की पोस्ट उनके फैंस और साथी कलाकारों को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

बता दें कि जयश्री निर्देशक वी. शांताराम की दूसरी पत्नी थी। दरअसल, निर्देशक ने तीन शादियां की थीं। पहली पत्नी विमलाबाई, दूसरी पत्नी अभिनेत्री जयश्री, और तीसरी पत्नी अभिनेत्री संध्या थीं। निर्देशक ने तीनों पत्नियों के साथ कानूनी और सामाजिक रूप से शादी की थी, और जयश्री से तलाक के बाद संध्या से शादी की, लेकिन उनकी पत्नियां सालों तक एक ही घर में रही थीं।

जयश्री की बात करें तो वे अभिनेत्री और गायिका दोनों थीं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी और बाद में हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से अपना नाम बनाया था। अभिनेत्री ने वी. शांताराम द्वारा निर्देशित कई फिल्मों में काम किया था।

 

Tags: Tamannaah Bhatia , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD