Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Chitrangda Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 12:50 IST

बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच कई ऐसे किस्से छिपे होते हैं जो कलाकारों के संघर्ष, उनकी दोस्ती और उनके सफर को और भी खास बना देते हैं। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी ऐसे ही अनुभवों से गुजरकर सफलता हासिल की है। इन दिनों वह अपनी नई फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ दीप्ति नवल और रेवती जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं। 

इस बीच उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में करियर के शुरुआती दिनों को याद किया, जिसमें दीप्ति नवल ने उनकी मदद की थी। चित्रांगदा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''जब मैं पहली बार मुंबई आई थी, तब मुझे रहने को कोई कमरा नहीं मिल रहा था। उस वक्त दीप्ति नवल ने मेरी मदद की। स्थायी रूप से मुंबई शिफ्ट होने से पहले मैं कुछ दिन उनके घर में रुकी थी। 

इस छोटी-सी मदद से मेरे दिल में उनकी एक खास जगह बन गई। शुरुआत से ही वह मेरी यात्रा का एक भावनात्मक हिस्सा रही हैं, इसलिए आज उनके साथ फिर से स्क्रीन साझा करना मेरे लिए बेहद खास एहसास है।'' चित्रांगदा ने कहा, "जब इतने साल बाद मैंने दीप्ति नवल और रेवती जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ शूटिंग की, तो यह मेरे लिए सीखने और समझने से भरा अनुभव बन गया। 

एक एक्टर के तौर पर जब आपको किसी सीनियर कलाकार के साथ काम करने का मौका मिलता है, तो स्वाभाविक रूप से आप उनकी शैली, उनकी बारीकियों, उनके डायलॉग बोलने के अंदाज और उनके चेहरे के हाव-भाव को और ध्यान से देखने लगते हो। मैंने सेट पर हर दिन कुछ नया सीखा और पूरे अनुभव का दिल से आनंद लिया।"

दीप्ति नवल के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए चित्रांगदा ने कहा, ''मेरा उनके साथ रिश्ता सिर्फ एक सहकर्मी का नहीं, बल्कि एक निजी जुड़ाव का है। मैंने पहली फिल्म 'इंकार' में उनके साथ काम किया था। मैं उन्हें बहुत करीब से जानती हूं। सेट पर उनकी मौजूदगी मेरे लिए हमेशा सहज और भरोसे से भरी रही है, इसलिए नई फिल्म में दोबारा उनके साथ काम करना एक खूबसूरत सफर की तरह लगता है।''

चित्रांगदा ने अभिनेत्री रेवती की भी प्रशंसा की और कहा, "मुझे फिल्म 'लव' का किरदार मैगी हमेशा बेहद पसंद रहा है। जब मैं उनसे पहली बार फिल्म के सेट पर मिली, तो सबसे पहले मैंने उसी किरदार की बात की। उन्होंने भी बड़े उत्साह से उस फिल्म की शूटिंग से जुड़े किस्से सुनाए।" 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Chitrangda Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD