Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

'किस किसको प्यार करूं 2' रिव्यू : कपिल शर्मा की टाइमिंग और एक्सप्रेशन ने बढ़ाया फिल्म में कॉमेडी का जादू

Bollywood, Review, Kapil Sharma, Tridha Choudhury, Ayesha Khan, Parul Gulati, Abbas Mustan, Anukalp Goswami, Kis Kisko Pyaar Karoon 2, Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review, Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie Review
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 12:42 IST

फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' बड़े पर्दे पर हंसी और मस्ती का नया अंदाज लेकर आई है। यह फिल्म कपिल शर्मा की लोकप्रिय कॉमेडी शैली को फिर से जीवंत करती है। यह पूरी तरह से परिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म है और सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म में किसी तरह का शोर-शराबा नहीं है। कपिल शर्मा ने फिल्म में अपने कॉमिक टैलेंट का पूरा इस्तेमाल किया है।

 उनके डायलॉग, एक्सप्रेशन और टाइमिंग पर किया गया हास्य दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल होता है। खासकर मनजोत सिंह के साथ उनकी दोस्ती फिल्म में एक भावनात्मक गहराई भी जोड़ती है। यह दोस्ती फिल्म को सिर्फ हंसी तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उसमें एक असली और जीता-जागता एहसास भी देती है। निर्देशक अनुकल्प गोस्वामी ने फिल्म में कहानी को रोचक बनाए रखा है। 

उन्होंने अलग-अलग संस्कृतियों और शादी के हल्के-फुल्के उलझनों को सहज तरीके से दिखाया है। फिल्म की राइटिंग और डायलॉग्स काफी मजेदार हैं, जिससे कहानी की रफ्तार बनी रहती है और दर्शक पूरी फिल्म का आनंद ले सकते हैं। फिल्म में जो उथल-पुथल दिखाई जाती है, वह दर्शकों को गुदगुदाती है। फिल्म की कास्टिंग भी कहानी को मजेदार बनाने में अहम भूमिका निभाती है। 

हीरा वरीना, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी और आयशा खान ने अपने किरदारों को सहजता और आकर्षक अंदाज में निभाया है। अखिलेंद्र मिश्रा कपिल शर्मा के पिता के रोल में हैं। उन्होंने फिल्म के सबसे मजेदार पल दिए हैं। जेमी लीवर ने हर सीन में अपनी उपस्थिति से जान डाल दी है। सुशांत सिंह पुलिस वाले की भूमिका में दिखे, जो कपिल के जीवन में उलझनें पैदा करते हैं।

संगीत की बात करें तो यो यो हनी सिंह का गाना 'फुर्र' फिल्म में एनर्जी और उत्साह भर देता है। यह गाना युवाओं के लिए खास आकर्षण है। संगीत के साथ फिल्म की रफ्तार और मनोरंजन बढ़ जाता है। फिल्म के निर्माता वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास-मस्तान फिल्म प्रोडक्शंस हैं। उन्होंने इस सीक्वल में फिल्म के पहले पार्ट की मस्ती और हास्य को बरकरार रखा है, लेकिन इसे आज के दर्शकों के लिए और भी मनोरंजक बनाया है। 

क्लाइमेक्स दर्शकों के लिए दिल छू लेने वाला है। यह दर्शकों के बीच लंबे समय तक खुशियों का एहसास छोड़ता है। 'किस किसको प्यार करूं 2' एक हल्की-फुल्की और मजेदार फिल्म है। यह फिल्म फैमिली एंटरटेनमेंट का सही मतलब देती है। इसमें हंसी, मस्ती, दोस्ती और खुशियों भरी एंडिंग है। यही कारण है कि इसे 5 में से 4 स्टार दिए गए हैं।

स्टार्स : 4 स्टार

 

Tags: Bollywood , Review , Kapil Sharma , Tridha Choudhury , Ayesha Khan , Parul Gulati , Abbas Mustan , Anukalp Goswami , Kis Kisko Pyaar Karoon 2 , Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review , Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD