Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

फरहान अख्तर को भा गई आदित्य धर की 'धुरंधर', खुलकर की फिल्म की तारीफ

Farhan Akhtar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 18:34 IST

रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' दर्शकों से लेकर आलोचकों तक को पसंद आ रही है। भले ही पहले फिल्म की कहानी को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।  

जो भी फिल्म देख रहा है, वो खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा है। अब अभिनेता फरहान अख्तर ने फिल्म को बेहतरीन बताया है और पूरी टीम की तारीफ की है। अभिनेता फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में अभिनेता ने फिल्म 'धुरंधर' की फोटो शेयर कर लिखा, "धुरंधर टीम को बेहद प्रभावशाली सिनेमाई अनुभव बनाने के लिए बधाई। 

दृढ़ कहानी और बेहतरीन एक्टिंग ने दिल जीत लिया।" इससे पहले हाल ही में अनुपम खेर ने भी फिल्म देखकर निर्माता और निर्देशक आदित्य धर को फोन लगा दिया था। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म के डायलॉग से लेकर सभी की एक्टिंग लाजवाब है, थिएटर से बाहर निकलते ही मैंने आदित्य को फोन किया और कहा कि क्या फिल्म बनाई है।

'धुरंधर' के रिलीज के बाद ही फिल्म की तारीफ हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ा कलेक्शन कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले हफ्ते में सिर्फ भारत में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है और वैश्विक स्तर पर 230 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती गई तो, यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी। 

अभी तक यह रिकॉर्ड 'कांतारा: चैप्टर 1' के नाम है, जिसने भारत में 600 करोड़ का कलेक्शन किया है और वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 850 करोड़ रुपए कमाए हैं। दूसरे नंबर पर फिल्म 'छावा' है, जिसकी कुल कमाई 800 करोड़ से ज्यादा है। 'धुरंधर' का क्रेज सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक पार्टियों तक पर देखा जा रहा है। फिल्म देशप्रेम और 26/11 हमले की घटना से जुड़ी है। माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिक सकती है।

 

Tags: Farhan Akhtar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD