Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

क्रिकेट से ज्यादा मुझे किसी और चीज से प्यार नहीं : स्मृति मंधाना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Smriti Mandhana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 18:29 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना अपनी शादी स्थगित होने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर नजर आईं। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मंधाना कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मौजूद थीं। इस दौरान मंधाना ने कहा कि क्रिकेट से ज्यादा अहमियत वह अपनी जिंदगी में किसी भी दूसरी चीज को नहीं देतीं। बस गेंद देखना है और मारना है। 

स्मृति मंधाना ने कहा, "मैं हमेशा से एक साधारण इंसान रही हूं। किसी चीज को लेकर मैंने अपनी जिंदगी को कभी मुश्किल नहीं बनाया है। लोग हमारे बारे में मैदान पर चल रही चीजों को देखकर धारणा बनाते हैं, लेकिन मैं इस पर विश्वास नहीं करती। कैमरे के पीछे हम जो मेहनत करते हैं, वह मेरे लिए ज्यादा मायने रखता है। 

मैं किसी चीज को लेकर अच्छा या बुरा महसूस कर सकती हूं, लेकिन हम जो भी तैयारी करते हैं, मैदान पर वह परिणाम के रूप में दिखता है। पिछले 2 साल में हमने इसी धारणा के आधार पर क्रिकेट खेला है और आगे भी यही योजना है। इसी आधार पर हमें परिणाम भी मिले हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे क्रिकेट से ज्यादा किसी और चीज से प्यार नहीं है। 

जब आप फील्ड पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाते हैं, तो इससे ज्यादा अहम कुछ भी नहीं हो सकता। आप सिर्फ भारत के लिए मैच जीतना चाहते हैं। जब हम भारतीय टीम की जर्सी पहनते हैं, तो अपनी हर समस्या को भूल जाते हैं। आप करोड़ों में से एक हैं, जो देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

यह विचार आपका ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित करने के लिए काफी है।" मैच के दौरान होने वाली समस्याओं और उसके समाधान के लिए खिलाड़ियों के अलग-अलग सुझाव से जुड़ी समस्या पर मंधाना ने कहा, "मैं निजी तौर पर इसे परेशानी नहीं मानती। सभी देश के लिए मैच जीतना चाहते हैं। सभी की अपनी राय होती है कि हम देश के लिए गेम कैसे जीतेंगे। 

इस दौरान हमारे बीच बहस बल्कि चर्चा होती है। अगर हम चर्चा नहीं कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हममें टीम के लिए मैच जीतने का जज्बा नहीं है।" मंधाना की शादी गायक और संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ 23 नवंबर को होने वाली थी, जो स्थगित हो गई। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से रिश्ता खत्म होने और निजी जीवन में आगे बढ़ने की जानकारी दी है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Smriti Mandhana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD