Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

किशोरी लाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव संपन्न

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में निर्मित 12 वॉटरशेड परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 15:41 IST

उपमंडल बैजनाथ की ग्राम पंचायत महालपट्ट में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत जिला स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक किशोरी लाल ने की। इस दौरान विधायक ने 12 वाटरशेड परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा चकोल गांव से डरकू नाला तक प्रस्तावित कूल्ह निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

उन्होंने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण समय की आवश्यकता है और इस प्रकार की परियोजनाएं जल-संरक्षण एवं मिट्टी संरक्षण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने गांववासियों  से इन परियोजनाओं के रखरखाव में सक्रिय सहयोग की अपील की। विधायक किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र में प्राकृतिक जल-स्रोतों की बहुतता होने के बावजूद लगातार बदलते मौसम, वर्षा में कमी और बढ़ते भू-जल दोहन के कारण कई जगह जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। 

ऐसे में वाटरशेड जैसी परियोजनाएं न सिर्फ जल-संरक्षण को गति देती हैं बल्कि किसानों की आय में वृद्धि, पशुधन को शुद्ध जल उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विधायक ने वाटरशेड परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से खेती योग्य भूमि का संरक्षण होगा, मिट्टी कटाव रुकेगा, भूमिगत जल रिचार्ज बढ़ेगा और गांवों में जल संकट काफी हद तक कम होगा। 

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इन परियोजनाओं को केवल सरकारी योजना न समझें बल्कि अपनी संपत्ति मानकर इनके रखरखाव और सफल संचालन में सहयोग दें। विधायक ने प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक खेती के कारण बढ़ती लागत, मिट्टी की उर्वरता में कमी तथा स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को देखते हुए प्राकृतिक खेती आज समय की आवश्यकता बन गई है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्राकृतिक एवं जैविक खेती को विशेष प्रोत्साहन दे रही है। सरकार न केवल किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित कर रही है बल्कि मक्की, हल्दी सहित कई स्थानीय कृषि उत्पादों की सरकारी खरीद कर किसानों को सुरक्षित बाजार भी उपलब्ध करवा रही है।

विधायक ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपनी भूमि में प्राकृतिक विधि से सब्जियों व अन्य फसलों का उत्पादन करें ताकि स्वास्थ्य की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत सहित तीनों का लाभ एक साथ प्राप्त हो सके। इस मौके पर जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी भानुप्रताप ने वाटरशेड परियोजना संबंधी विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। 

उन्होंने कहा कि वाटरशेड परियोजनाओं के अंतर्गत कूल्हों का निर्माण, चेक डैम, गली प्लग, वर्षाजल के संरक्षण द्वारा भूजल रिचार्ज बढ़ाना, मिट्टी कटाव रोकना, बावड़ियों की सुरक्षा एवं पुनर्स्थापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सब कार्यों का सुचारू रखरखाव हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

खंड विकास अधिकारी सुमन कुमारी ने वॉटरशेड परियोजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही  प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिभागियों को 30 से 60 सेकंड की रील या जल संरक्षण से संबंधित फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर लिंक को wdcpmksy.dolr.gov.in पोर्टल पर अनिवार्य रूप से शेयर करना होगा। 

प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है और सर्वश्रेष्ठ रील एवं फोटो को सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों तथा ग्रामीणों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रभावशाली भाषण एवं लोकगीत प्रस्तुत किए जिन्हें विधायक किशोरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम, प्रधान महालपट्ट डॉ आशा देवी, प्रधान खड़ानाल रोहित जमवाल, प्रधान कंदराल राजो देवी, उपप्रधान महालपट्ट वनवीर, सहायक अभियंता जलशक्ति शरती शर्मा, सहायक अभियंता विद्युत सुभाष कपूर, खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रवि स्याल, कार्यकर्ता नागेंद्र कटोच, मदन, काका शर्मा, हरबंश, रमेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD