Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शैक्षिक उत्कृष्टता समारोह : संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 15:28 IST

संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थान, शैक्षिक उत्कृष्टता एवं विशिष्ट योगदान की मान्यता का उत्सव मनाते हुए गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इसी क्रम में संत निरंकारी पब्लिक स्कूल, अवतार एन्क्लेव दिल्ली ने अपनी 30 वर्षों की सफल शिक्षण-यात्रा एवं चरित्र-निर्माण की गौरवशाली परंपरा का भव्य उत्सव आयोजित किया। यह विशेष कार्यक्रम ताल कटोरा इनडोर स्टेडियम, विलिंगडन क्रेसेंट रोड, नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें “किताबें करती हैं बातें” विषय को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। 

इस अवसर पर निरंकारी मिशन के प्रतिभाशाली छात्रों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा अपने कौशल, अनुशासन और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय और प्रेरणादायी रही। 

सतगुरु माता जी ने अपने प्रेरक संबोधन में शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन, कर्मचारियों और छात्रों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक प्रगति नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में एक अच्छा और संवेदनशील मनुष्य बनना है। सतगुरु माता जी ने यह भी प्रेरणा दी कि चाहे बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में हों, खेल-कूद में हों या भविष्य में कोई भी करियर चुने सबसे पहले चयन मानवता, नैतिक मूल्यों और इंसानियत की भावना से प्रेरित होकर होना चाहिए। 

बच्चों की आज की उपलब्धियाँ और पुरस्कार उनकी मेहनत, आत्मविश्वास का परिणाम हैं। सतगुरु माता जी ने अंत में कहा कि हर बच्चा तरक्की और आध्यात्मिक उत्थान के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता जाये। कार्यक्रम में आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा जी, सचिव शिक्षा विभाग प्रभारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी प्रबंधन और समर्पित कर्मचारियों के मार्गदर्शन में संत निरंकारी पब्लिक स्कूलों ने सदैव विद्यार्थियों के लिए एक स्नेहपूर्ण, संतुलित एवं मूल्याधारित सर्वागिण विकास वातावरण का निर्माण किया है, जहाँ शिक्षा के साथ-साथ प्रेम, सहानुभूति, करुणा, अनुशासन और मानवता के गुणों को भी समान रूप से महत्व दिया जाता है।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रमन सिंह मनहास, शिक्षा समन्वयक, संत निरंकारी मंडल, के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि वार्षिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन संत निरंकारी पब्लिक स्कूल, अवतार एन्क्लेव, नई दिल्ली द्वारा किया गया, जिसमें संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों की उत्साही एवं व्यापक भागीदारी रही। कार्यक्रम में प्रतिभागी रूप में शैक्षणिक संस्थान में संत निरंकारी पब्लिक स्कूल निरंकारी कॉलोनी, तिलक नगर, गोविंदपुरी, मालवीय नगर, नई दिल्ली। 

इसके अतिरिक्त संत निरंकारी पब्लिक स्कूल फरीदाबाद, (हरियाणा) एस. एन. पब्लिक हाई स्कूल, लुधियाना, (पंजाब) एस.एन.सी.एफ. स्कूल, कालेवाल बीट, होशियारपुर, (पंजाब), संत निरंकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निरंकारी कॉलोनी, दिल्ली, संत निरंकारी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निरंकारी कॉलोनी, दिल्ली, संत निरंकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहाड़गंज, नई दिल्ली की भागीदारी रही।

कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती रमन सिंह मनहास ने सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी के आयोजन में सम्मिलित होने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही संस्थान के प्रबंधन, कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्रों तथा उनके परिजनों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर धन्यवाद किया। इस गरिमामय आयोजन के अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी ने “मिरर-ए-रिफलेक्शन” पुस्तक का शुभ विमोचन किया। 

यह पुस्तक ज्ञान, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण कृति के रूप में प्रस्तुत हुई, जिसके विमोचन ने कार्यक्रम की आध्यात्मिक महत्ता को और भी विशेष बना दिया। निसंदेह यह वार्षिक दिवस समारोह छात्रों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रबंधन के सतत प्रयासों एवं समर्पण को भी सम्मानित कर रहा है।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD