Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

मेंस जूनियर वर्ल्ड कप : अंतिम मिनटों में भारत ने किया उलटफेर, अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

Sports News, Hockey, Mens Junior World Cup, FIH Mens Junior World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 12:50 IST

भारत ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। बुधवार को मेजबान टीम ने मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में अर्जेंटीना के खिलाफ 4-2 से शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। भारत ने मुकाबले के अंतिम 11 मिनटों में ये सभी चार गोल दागे। 

यह पहली बार है जब भारत ने इस टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2001 और 2016 में गोल्ड मेडल जीते थे, जबकि साल 1997 में टीम इंडिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। साल 2005 में भारत ब्रॉन्ज मेडल से चूक गया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 5 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

बुधवार को मुकाबले की शुरुआत में भारत ने अर्जेंटीना के डिफेंस को तोड़ने की कोशिश में फ्रंट फुट पर गेम शुरू किया, लेकिन मुकाबले के तीसरे ही मिनट अर्जेंटीना ने अपना खाता खोल लिया। निकोलस रोड्रिगेज के पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलने के साथ मेहमान टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

शुरुआती गोल के बाद मेजबान टीम ने तुरंत जवाब देने की कोशिश की, लेकिन पहले क्वार्टर की समाप्ति तक खाता नहीं खोल सकी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने अर्जेंटीना के डिफेंस पर दबाव बनाया। दिलराज सिंह ने टारगेट पर शॉट मारा, जबकि मेजबान टीम ने पहले हाफ में आठ सर्कल पेनिट्रेशन के साथ कुछ आधे-अधूरे मौके बनाते हुए बराबरी की तलाश की, लेकिन अर्जेंटीना ने पहले हाफ की बढ़त को बरकरार रखा।

भारत ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में कुछ पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इसकी मदद से खाता नहीं खुल सका। इस बीच मेहमान टीम ने काउंटर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन प्रिंसदीप सिंह ने शानदार डबल सेव करके भारत को गेम में बनाए रखा। अर्जेंटीना ने आखिरकार तीसरे क्वार्टर के अंत में सैंटियागो फर्नांडीज (44वें मिनट) के गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली।

अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम अपने पहले गोल की तलाश में जुटी रही। मुकाबला खत्म होने में करीब 11 मिनट शेष थे। मुकाबले के 49वें मिनट मेजबान टीम पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में कामयाब रही। अनमोल एक्का के शानदार ड्रैगफ्लिक पर अंकित पाल ने अर्जेंटीना के कीपर को छकाते हुए गोल कर दिया। 52वें मिनट मनमीत सिंह ने अनमोल एक्का के सेटअप का फायदा उठाते हुए गोल करते हुए भारत को मुकाबले में 2-2 से बराबरी पर ला दिया।

मुकाबले के 57वें मिनट में भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसमें शारदानंद तिवारी ने कोई गलती नहीं की। मुकाबला खत्म होने में सिर्फ 3 मिनट शेष थे और भारत ने 3-2 से बढ़त बना ली थी। ऐसे में अर्जेंटीना ने बिना गोलकीपर के खेलने का फैसला किया। इसके बाद अनमोल एक्का ने मुकाबले के 58वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर दिया।

 

Tags: Sports News , Hockey , Mens Junior World Cup , FIH Mens Junior World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD