Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

टी20 सीरीज : हार्दिक पंड्या के पास गोल्डन चांस, 'अनूठे शतक' से सिर्फ एक कदम दूर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 12:43 IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुल्लांपुर स्थित महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा, जिसमें हार्दिक पंड्या के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में विकेटों का शतक पूरा करते हुए इतिहास रचने का मौका होगा। हार्दिक पंड्या अब तक भारत की तरफ से 121 टी20 मुकाबलों में 26.47 की औसत के साथ 99 विकेट हासिल कर चुके हैं। 

इस दौरान पंड्या ने 1,913 बॉल फेंकीं, जिसमें कुल 2,621 रन दिए। पंड्या ने इस फॉर्मेट में 3 बार पारी में चार विकेट हासिल किए हैं। इस बीच पंड्या बतौर बल्लेबाज 1,919 रन बना चुके हैं। उन्होंने 100 छक्के और 146 चौके लगाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने '100 छक्के' लगाने के साथ '100 विकेट' अपने नाम किए हैं। 

फिलहाल इस लिस्ट में सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) और वीरनदीप सिंह (मलेशिया) के नाम शामिल हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले भारतीयों की बात करें, तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का है। 

इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने 69 मुकाबलों में 18.37 की औसत के साथ 107 विकेट हासिल किए हैं। जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। बुमराह ने 81 मुकाबलों में 17.92 की औसत के साथ 101 विकेट निकाले हैं। बुमराह ने इसी सीरीज के पहले मैच में विकेटों का शतक पूरा किया था। 

बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले ये कारनामा शाकिब अल हसन, लसिथ मलिंगा, टिम साउदी और शाहीन शाह अफरीदी ने किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद भारत ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

इसके बाद टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच को 101 रन से जीता। भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 12.3 ओवरों में सिर्फ 74 रन पर सिमट गई थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD