Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऑरिजनल नहीं हैं फिल्म 'धुरंधर' के ये तीन गाने, टाइटल ट्रैक भी है रीमेक

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 18:30 IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी छा चुकी है। फिल्म के सभी किरदारों ने फैंस को फिल्म देखने के लिए मजबूर कर दिया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार की हो रही है। इसी के साथ फिल्म के गाने और टाइटल ट्रैक भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के दो गाने और फिल्म का टाइटल पुराने गानों के रीमेक हैं, जिन्हें नए म्यूजिक और सिंगर्स के साथ बनाया गया है?

पहले बात करते हैं फिल्म के टाइटल ट्रैक की। फिल्म का टाइटल "ना दे दिल परदेसी ना" को बहुत पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस गाने को ऑरिजनली पंजाब की लोक गायिका रंजीत कौर और मो. सादिक ने गाया है, और ये गाना प्यार में मिलने वाले दुख को दिखाता है, लेकिन बीट के हेरफेर के साथ और नए सिंगर्स की आवाज के साथ गाने का स्वरुप बदल दिया गया, लेकिन लिरिक्स पुराने ही रहे। 

इसका ऑरिजनल वर्जन 1995 में आया था। रणवीर सिंह पर फिल्माए गए गाने 'कारवां' को खूब पसंद किया जा रहा है और उनके किरदार की पर्सनैलिटी के हिसाब से भी गाना लाजवाब है, लेकिन इस गाने की जड़े पाकिस्तान से जुड़ी हैं। पहले इस गाने के कव्वाली वर्जन को 1960 में आई फिल्म 'बरसात की रात' में फिल्माया गया। 

कव्वाली को मन्ना डे, एस.डी. बातिश, आशा भोसले, सुधा मल्होत्रा ​​और कोरस ने मिलकर बनाया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गाना 40 से 50 के दशक में मुबारक अली और फतेह अली खान ने गाया था और फिर बाद में हिंदी सिनेमा ने इस गाने को अलग रूपांतरण के साथ फिल्माया।

अब बात करते हैं फिल्म के दूसरे गाने 'एफए9एलए' की। यह गाना अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया है, जिसमें वे खुले हाथों के साथ झूमते हुए पार्टी का मजा लेते हैं। पहले तो इस गाने की तुलना 'एनिमल' के 'जमाल कुडू' से की गई, लेकिन असल में ये अरबी गाना है, जिसे बहरीन अरबी भाषा के साथ गाया गया है। 

बहरीन अरबी भाषा एक क्षेत्रीय भाषा है, जिसकी झलक इस गाने में देखने को मिलती है। इस गाने को सबसे पहले रैपर फ्लिपराच्ये ने गाया था। उनका असली नाम हुसम असीम है, लेकिन उनके गानों की वजह से उन्हें ये नाम दिया गया। गाने का ऑरिजनल वर्जन साल 2015 में रिलीज किया गया था।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD