Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'वन टू चा चा चा' में कॉमेडी रोल निभाकर खुश हैं आशुतोष राणा, बताया कैसा रहा 'चाचा' के किरदार का अनुभव

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ashutosh Rana, One Two Cha Cha Chaa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 18:16 IST

हिंदी सिनेमा में अपने गंभीर और नेगेटिव किरदारों के लिए फेमस आशुतोष राणा अब 'चाचा' बनकर अपने कॉमेडी अंदाज से फैंस को हंसाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'वन टू चा चा चा' का मजेदार टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर के रिलीज पर अभिनेता आशुतोष राणा ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की है और बताया कि कैसे उनके इस किरदार ने उन्हें सीमाओं को तोड़ने का मौका दिया।

अपने कॉमेडी से भरे किरदार पर बात करते हुए आशुतोष राणा ने कहा कि उनके चाचा का किरदार बाकी सभी किरदारों से अलग है। ऐसा किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया। उन्होंने कहा कि इस भूमिका ने मुझे सीमाओं को तोड़ने, खुलकर प्रयोग करने और हास्य को उसके सबसे बेबाक रूप में अपनाने का मौका दिया। 

मैंने कई सालों तक गंभीर किरदार निभाए हैं, लेकिन इस फिल्म ने मुझे बेबाक, सहज और आनंददायक रूप से काम करने का मौका दिया। इसने मुझे याद दिलाया कि कॉमेडी, जब ईमानदारी और पागलपन के साथ की जाती है, तो ये आपको अंदर से आजाद महसूस कराती है। बता दें कि कॉमेडी फिल्म 'वन टू चा चा चा' का टीज़र 8 दिसंबर को रिलीज हुआ था। 

फिल्म के टीजर रिलीज के साथ फैंस अब ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में आशुतोष राणा के अलावा, अभिमन्यु सिंह, मुकेश तिवारी, हर्ष मायर, ललित प्रभाकर, अनंत वी जोशी, अशोक पाठक और नायरा बनर्जी भी हैं। फिल्म को अभिषेक राज और रजनीश ठाकुर ने डायरेक्ट किया है और फिल्म पेलुसिडर प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है।

फिल्म की कहानी ललित प्रभाकर और अनंत वी जोशी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक बैग किसी को देना है, जिसमें करोड़ों का माल है। बैग देने के लिए एक खुफिया पासवर्ड भी लिखा है, लेकिन बैग गायब है। तभी एंट्री होती है सनकी और पागल चाचा की (आशुतोष राणा), जो बैग और कार दोनों लेकर फरार हैं। 

टीजर में चाचा और बैग ढूंढने की कवायद को दिखाया गया है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ भरपूर कॉमेडी देखने को मिल रही है। कॉमेडी फिल्म 'वन टू चा चा चा' सिनेमाघरों में 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। अभी फिल्म का टीजर देखकर ही फैंस गुदगुदा रहे हैं, लेकिन अभी पूरा ट्रेलर आना बाकी है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ashutosh Rana , One Two Cha Cha Chaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD