Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

'भय- द गौरव तिवारी मिस्ट्री' की शूटिंग के दौरान उड़ी रातों की नींद : करण टैकर

Karan Tacker, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bhay The Gaurav Tiwari Mystery
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 13:01 IST

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेताओं के लिए किसी ऐसे शख्स की भूमिका निभाना हमेशा एक चुनौती होती है, जो हमारे बीच नहीं है और जिसकी कहानी में गंभीर और संवेदनशील पहलू हों। ऐसा ही अनुभव अभिनेता करण टैकर ने अपने नए शो 'भय- द गौरव तिवारी मिस्ट्री' के लिए किया। इस शो में करण टैकर भूत-प्रेत और अजीब घटनाओं के मामले की जांच करने वाले मशहूर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट गौरव तिवारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

गौरव तिवारी का जीवन और उनका काम कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है, लेकिन उनके निधन के पीछे की दुखद कहानी ने उनके व्यक्तित्व को और भी गहरा बना दिया। करण टैकर ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इस भूमिका के लिए अपनी तैयारी और चुनौतियों के बारे में बताया। करण ने कहा, ''गौरव तिवारी की भूमिका निभाना मेरे लिए आसान नहीं था। 

शूटिंग के दौरान कई बार नींद नहीं आती थी। इससे मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ता था। मैं किरदार को इतनी गहराई से महसूस करता था कि कभी-कभी काम के बाद घर लौटते समय मां को मैसेज करना पड़ता कि क्या वह मेरे पास बैठ सकती हैं या मेरे साथ चाय पी सकती हैं।'' करण ने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि इस किरदार में सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि सेट पर जो भावनाएं और गंभीरता महसूस करते थे, उसे घर लौटकर भी बंद करना मुश्किल हो जाता था।

उन्होंने कहा, ''अगर यह सिर्फ एक सामान्य हॉरर शो होता, जिसमें काल्पनिक कहानी होती, तो अभिनय करना कहीं आसान होता। लेकिन, असली व्यक्ति और उसकी सच्ची कहानी को स्क्रीन पर लाना पूरी तरह अलग अनुभव था। मुझे अपने मन की शांति बनाए रखने के लिए मां की मदद लेनी पड़ी।''

करण ने गौरव तिवारी के अंतिम समय की कुछ बातें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि गौरव ने अपने परिवार और करीबी लोगों से बार-बार कहा था कि उन्हें कुछ सही नहीं लग रहा है। वे असहज महसूस कर रहे थे। शो के बारे में बात करते हुए करण ने कहा, ''मेरा मकसद गौरव तिवारी की विरासत और उनके काम को सही तरीके से दिखाना था। 

मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरी मेहनत को समझेंगे और गौरव तिवारी और उनकी टीम की विरासत को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। मुझे खुशी है कि शो का अनुभव और प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। यह दर्शकों के दिलों में गौरव की याद और काम को जीवित रखेगा।'' सुपरनैचुरल थ्रिलर 'भय- द गौरव तिवारी मिस्ट्री' एक सच्ची कहानी से जुड़ा अनुभव देता है।

इसका डायरेक्शन रॉबी ग्रेवाल ने किया है। इसमें करण टैकर के अलावा, अभिनेत्री कल्कि केकलां भी मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में वह आइरीन वेंकट नामक पत्रकार के किरदार में हैं, जो गौरव तिवारी के काम को एक्सपोज करना चाहती है।

 

Tags: Karan Tacker , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bhay The Gaurav Tiwari Mystery

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD