Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पहला टी20 : वापसी के साथ हार्दिक पंड्या का तूफान, भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से रौंदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटक , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 12:41 IST

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को 101 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। 

भारतीय टीम 17 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अभिषेक शर्मा ने तिलक वर्मा के साथ टीम को संभाला। अभिषेक ने 17 रन, जबकि तिलक वर्मा ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। हार्दिक पंड्या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। 

इनके अलावा, अक्षर पटेल ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। पंड्या श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह इस मुकाबले में पहली बार टीम इंडिया की ओर से खेलते नजर आए। विपक्षी टीम की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि लुथो सिपामला ने 2 विकेट निकाले। 

इनके अलावा, डोनोवन फेरीरा ने 1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 12.3 ओवरों में महज 74 रन पर सिमट गई। यह इस टीम का भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में न्यूनतम स्कोर भी रहा। मेहमान टीम ने पारी की दूसरी गेंद पर ही क्विंटन डी कॉक का विकेट गंवा दिया। 

उस समय तक टीम का खाता तक नहीं खुला था। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 रन जुटाए। स्टब्स 14 रन बनाकर आउट हुए। यहां से देवाल्ड ब्रेविस ने मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। कप्तान मार्करम 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लगा गया।

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट निकाला, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के नाम 1-1 विकेट रहा। इस मुकाबले के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए। वह तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारत ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब भारत का लक्ष्य पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज पर भी कब्जा करना है। दोनों देश न्यू चंडीगढ़ में 11 दिसंबर को सीरीज का दूसरा मैच खेलेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD