Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या चाहता हूं, फर्क इससे पड़ता है कि देश क्या चाहता है : हार्दिक पंड्या

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटक , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 12:34 IST

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 101 रन से बड़ी जीत दर्ज की। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पंड्या ने बताया कि वह हमेशा खुद से आगे देश को रखते हैं। उन्होंने मौके मिलने पर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। 

हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ सितंबर में एशिया कप 2025 के मुकाबले के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह कुछ समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद जब पंड्या को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टी20 सीरीज के लिए चुना गया, तो उन्होंने खुद की फिटनेस को साबित किया।

पंड्या ने इस मुकाबले में 28 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में 2 ओवर फेंकते हुए महज 16 रन देकर 1 विकेट निकाला। 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीतने के बाद पंड्या ने कहा, "मुझे अपने शॉट्स पर भरोसा करना था। 

यहां आपको थोड़ा साहस दिखाना पड़ता। यह ज्यादा ताकत लगाने का मैच नहीं था, बल्कि इसमें टाइमिंग पर ध्यान देने की जरूरत थी। मैं अपनी बल्लेबाजी से बहुत संतुष्ट था। पिछले 6-7 महीने फिटनेस के लिहाज से मेरे लिए बेहद शानदार रहे हैं। पिछले 50 दिनों में अपने प्रियजनों से दूर रहकर, एनसीए में समय बिताकर, हर पहलू पर काम करना, और जब मैदान में आकर उसका परिणाम दिखता है तो वह बहुत संतोष देता है।"

उन्होंने कहा, "जब आपको नतीजे मिलते हैं तो यह बहुत अच्छा लगता है। एक क्रिकेटर के तौर पर, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी अपने रोल को लेकर नखरे करता हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हार्दिक पांड्या क्या चाहता है, बल्कि इससे फर्क पड़ता है कि भारत क्या चाहता है। जब भी मुझे मौके मिलते हैं, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। 

इस बीच कुछ दिन अच्छे होते हैं, कुछ अच्छे नहीं होते, लेकिन माइंडसेट हमेशा मेरी मदद करता है। अपने पूरे करियर में, मैंने अपनी टीम को सबसे पहले और देश को सबसे पहले रखने की कोशिश की है, चाहे मैं किसी भी टीम के लिए खेला।" कटक में टीम इंडिया ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 12.3 ओवरों में महज 74 रन पर सिमट गई।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD