Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ एक्टिंग पर फिदा तारा शर्मा, बोलीं – आपको कड़ी मेहनत का फल मिला

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Akshay Khanna, Dhurandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 18:19 IST

आदित्य धर के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ और अक्षय खन्ना के एक्टिंग की तारीफ करने वाले दर्शकों और एक्टर्स की लिस्ट लंबी होती जा रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अक्षय के बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस तारा शर्मा ने कहा कि उन्होंने फिल्म में कमाल किया है। एक्ट्रेस और होस्ट तारा शर्मा ने दोस्त अक्षय खन्ना की खुलकर तारीफ की है। 

तारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा पोस्ट लिखकर अक्षय को बधाई दी और उनकी मेहनत को सलाम किया। तारा ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई अक्षय! हमने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन हमारा पूरा इंस्टा फीड 'धुरंधर' से भरा पड़ा है! खासकर वो गाना और आपकी धमाकेदार एंट्री! आपको और पूरी टीम को गुड लक!”

तारा ने आगे बताया कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। स्कूल के दिनों में साथ कई ड्रामा किए थे और उस समय से ही पता था कि अक्षय एक्टिंग में ही करियर बनाएंगे। उन्होंने लिखा, “शायद आप सबसे प्राइवेट इंसान हैं जिन्हें मैं जानती हूं। आपके लिए सचमुच बहुत खुश हूं कि आपकी चुपचाप की गई कड़ी मेहनत का फल अब मिल रहा है।”

तारा ने पुरानी तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें दोनों के साथ और भी दोस्त पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “ये फ्लैशबैक फोटोज आपके ‘नो फोटो’ ऑरा से पहले की हैं।” अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। हालांकि तारा ने उन्हें टैग करते हुए लिखा, “मुझे पता है आप सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं, लेकिन फिर भी टैग कर रही हूं।”

अंत में तारा ने पूरी टीम रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, निर्देशक आदित्य धर और बाकी कास्ट-क्रू को भी शुभकामनाएं दीं। बोलीं, “आगे बढ़ो, ऊपर बढ़ो और नजर न लगे!” बता दें, अक्षय खन्ना और तारा शर्मा खास दोस्त रहे हैं। दोनों की रिलेशनशिप की खबरें भी आई थी। हालांकि, दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Akshay Khanna , Dhurandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD