Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिग बॉस 19 के विजेता बने गौरव खन्ना के पिता बोले, 'वह जिद्दी है, जो ठान लेता है वो करके रहता है'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Gaurav Khanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 15:27 IST

लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है और अभिनेता गौरव खन्ना ने इसकी ट्रॉफी अपने नाम की। शो के दौरान अभिनेता ने अपना शांत स्वभाव से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। वहीं, फिनाले में उनकी टक्कर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली फरहाना भट्ट से थी। हालांकि, फिनाले की ट्रॉफी गौरव ने अपने नाम की। 

गौरव भले ही अब अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ मुंबई में रहते हैं, लेकिन वे उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं, जहां पर उनके माता-पिता रहते हैं। अभिनेता के पिता ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा, "शुरुआत में तो शो देखने में मजा नहीं आ रहा था। घर में हर समय लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। मुझे लगा कि मेरा बेटा यहां क्या कर रहा है, लेकिन फिर धीरे-धीरे गौरव ने जिस तरह से शांत रहकर गेम खेला, मुझे विश्वास हो गया कि वह जीत सकता है। 

उसका स्वभाव ही ऐसा है कि वह झगड़ा नहीं करता। पूरे सीजन वह कूल रहा, इसलिए मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने आगे बताया, "हमें उम्मीद थी कि वह जीतेगा क्योंकि वह बहुत जिद्दी है, जो ठान लेता है, वो करके रहता है। पहले भी मास्टरशेफ में उसने यही किया था, वहां भी उसने सोच लिया था कि जीतना है, तो जीत लिया। यहां भी उसने पूरी मेहनत की और कुछ भी करने को तैयार रहा।"

गौरव खन्ना के पिता ने यह भी बताया कि घर में लड़ाई होना आम बात थी। खासकर जीशान और अभिषेक के बीच काफी झगड़े होते थे। सबसे ज्यादा गुस्सा उन्हें फरहाना भट्ट पर आया। उन्होंने कहा, "जब फरहाना ने गौरव से कहा कि ‘तुम कौन से बड़े टीवी सुपरस्टार हो, क्या कर लोगे’, उस वक्त मुझे बहुत गुस्सा आया। गौरव ने शांतिपूर्वक जवाब दिया, लेकिन अगर मैं वहां होता तो उसे थप्पड़ मार देता।"

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Gaurav Khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD