Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिग-बॉस 19 : प्रणीत मोरे ने कहा, 'गौरव खन्ना ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Pranit More
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 15:12 IST

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले शानदार रहा है। शो के टॉप 5 की लिस्ट में तान्या मित्तल, अरमान मलिक, फरहाना, गौरव खन्ना और प्रणीत मोरे जैसे जाने-माने चेहरे थे। प्रणीत जाने-माने स्टैंडअप कमीडियन हैं और अक्सर अपने जोक्स को लेकर प्रशंसकों के दिलों में खास जगह रखते हैं। शो से निकलने के बाद प्रणीत ने आईएएनएस से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि वे बहुत इंट्रोवर्ट टाइप के इंसान हैं, तो शो की शुरुआत में उन्हें खुलने में समय लगा था। हालांकि, समय के साथ-साथ सबसे दोस्ती हुई, तो सब सही चला था। उन्होंने कहा, "बिग बॉस में मेरी जर्नी काफी शानदार थी। हां, शुरुआत में मुझे लोगों के साथ घुलने-मिलने में समय लगा था, लेकिन धीरे-धीरे घर में दोस्त भी बन गए।"

उन्होंने आगे कहा, "शुरुआत में मेरे लिए नेगेटिव माहौल में रहने में दिक्कत होती थी, और मुझे समझ में भी नहीं आता था कि ये लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे मुझे पता चला कि बाहर लोग मुझे इतना प्यार दे रहे हैं और मैं हर हफ्ते नॉमिनेशन में भी बच रहा हूं, तो बहुत अच्छा लगा।" प्रणीत ने आगे बिग बॉस और स्टैंडअप के बीच फर्क बताते हुए कहा, "दोनों ही सफर काफी शानदार रहं हैं और अलग भी हैं। 

स्टैंडअप में क्या होता है कि आप शाम को जाओ और जोक्स सुनाकर आ जाओ, लेकिन रियलिटी शो में थोड़ा अलग होता है, शायद इसलिए ही शो में मेरे इमोशन बाहर आने लगे थे। क्योंकि इसमें सब आपके प्रतिद्वंद्वी होते हैं और घरवाले जान-बूझकर ऐसी सिचुएशन बनाते हैं कि आप अनकंफर्टेबल रहो।" प्रणीत ने गौरव के जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "जब मैं बीमार पड़ा था, तो घर वालों ने मुझे काफी सपोर्ट किया था, और मैं चाहता था कि अगर मैं नहीं जीता, तो कोई मेरे ही ग्रुप का बंदा जीते, और टॉप-5 में सिर्फ मैं और गौरव भाई रह गए थे। 

जब मैं निकल गया, तो मुझे बहुत खुशी हुई कि अब गौरव भाई जीतेंगे।" प्रणीत ने गौरव को बिग बॉस ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान बताते हुए कहा कि वे ऐसे इंसान हैं जो दूसरों को इंस्पायर करेंगे। भविष्य में एक्टिंग और रियलिटी शो में आने को लेकर प्रणीत ने कहा, "एक्टिंग तो मैं कर नहीं पाता, तो मुझे नहीं लगता कि कोई भी मुझे कास्ट करेगा और हां, अगर कोई भी रियलिटी शो कम समय का या फिर अलग तरह का होगा, तो मैं जरूर इंटरेस्ट लूंगा। मैं बिग बॉस के घर में चार महीने रहा हूं, तो इस बीच मैंने अपना स्टैंडअप बहुत मिस किया था।"

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Pranit More

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD