Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना, फराह खान ने की 'ऑस्कर' की बात

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Akshaye Khanna, Dhurandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 15:06 IST

5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन तो कर ही रही है, लेकिन साथ ही इसका हर किरदार फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहा है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार की हो रही है। अपने किरदार में जान डालने के लिए एक्टर ने एक्सप्रेशन से लेकर शानदार डायलॉग डिलीवरी की है। 

फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान भी अभिनेता की एक्टिंग देखकर हैरान हैं। फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ की है और उन्हें ऑस्कर से सम्मानित करने की बात कही है। फराह खान ने इंस्टास्टोरी पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें एक तरफ अक्षय खन्ना रहमान डकैत बने दिख रहे हैं और दूसरी तरफ अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी करते दिख रहे हैं। 

यह सीन फिल्म 'तीस मार खान' का है। वीडियो को पोस्ट कर फराह खान ने लिखा, "अक्षय खन्ना, आप सच में ऑस्कर डिजर्व करते हैं।" सोशल मीडिया पर भी अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। उनके आंखों के एक्सप्रेशन बेचैनी पैदा करते हैं और हत्या के जिस सीन को उन्होंने किया है, उससे सिहरन पैदा होती है। अभिनेता ने किरदार में इतनी नेगेटिव ऊर्जा डाल दी कि मानो रहमान डकैत दहशत लेकर दोबारा पैदा हो गया हो। 

दर्शकों को उनका किरदार इसलिए भी पसंद आया क्योंकि उन्हें अभी तक कॉमेडी के हल्के-फुल्के अंदाज में फिल्मों में देखा गया था, लेकिन फिल्म 'धुरंधर' में उनका नया ही रूप देखने को मिला है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है। फिल्म में उनके किरदार को दमदार बनाने के लिए एक अरबी गाना भी फिल्माया गया, जिसमें वे आंखों में दहशत लिए मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं। इस गाने की तुलना एनिमल के 'जमाल कुडू' सॉन्ग से की जा रही है। इन दोनों ही गानों ने विलेन की एंट्री को धांसू बनाया है। 

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Akshaye Khanna , Dhurandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD