Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

जूनियर विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप: वेल्स के खिलाफ भारत की 3-1 से शानदार जीत

Sports News, Hockey, Junior Womens Hockey World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैंटियागो , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 15:00 IST

एफआईएच जूनियर विमेंस वर्ल्ड कप के 9/11 क्वालिफिकेशन मैच में भारत ने वेल्स के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला एस्टाडियो नेशनल के सेंट्रो डेपोर्टिवो डी हॉकी सेस्पेड में आयोजित हुआ। अब भारत 9 दिसंबर को अपने अगले मैच में उरुग्वे से भिड़ेगा। भारत ने आक्रामक अंदाज में मुकाबले की शुरुआत की। 

शुरुआती 30 सेकंड में ही पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करते हुए भारत ने मोमेंटम बनाया। हालांकि, गोल करने में कामयाबी नहीं मिल सकी। मुकाबले के चौथे मिनट वेल्स ने पेनाल्टी स्ट्रोक मिस कर दिया। भारत की तरफ से एक तेज और शानदार बचाव किया गया। आखिरकार, मुकाबले के 14वें मिनट में हिना बानो ने टैप-इन से खाता खोला। 

यहां से भारत ने मुकाबले में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। अपनी बढ़त को दोगुना करने की कोशिश में भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में पेनाल्टी कॉर्नर से दबाव बनाए रखा। टीम इंडिया लगातार गोल करने के मौके बनाती रही और आखिरकार इसमें सफलता मिली। मुकाबले के 24वें मिनट में साक्षी राणा का पहला शॉट सुनेलिता टोप्पो के पास गया, जिन्होंने पास से गोल दागते हुए भारत को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया।

भारत ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गोल दागते हुए 3-0 से बढ़त हासिल कर ली। मुकाबले के 31वें मिनट इशिका ने वेल्स की गोलकीपर के रिबाउंड पर गोल किया। ज्योति सिंह की टीम ने मैच में अपनी रफ्तार बनाए रखी। भारत ने दबाव बनाकर वेल्स के डिफेंस को बार-बार भेदा। इस बीच गोल करने के कुछ मौके बने और तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक भारत ने वेल्स को अपने ही हाफ में धकेल दिया।

मुकाबले के अधिकांश समय बॉल पर कब्जा रखने के बाद, भारत ने आखिरी क्वार्टर में अपनी बढ़त मजबूत करने के लिए और गोल करने के मौके तलाशने की कोशिश की। वेल्स को मैच के 52वें मिनट में मौका मिला। एलोइस मोआट ने टीम के लिए पहला गोल दागते हुए भारत की बढ़त कम कर दी। हालांकि, अभी भी टीम इंडिया के पास शानदार लीड थी। वेल्स के लिए यह सांत्वना गोल था, क्योंकि भारत ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए मुकाबला 3-1 से जीत लिया।

 

Tags: Sports News , Hockey , Junior Womens Hockey World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD