Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

कांग्रेस से निलंबित होने के बाद नवजोत कौर ने राजा वारिंग को बताया गैरजिम्मेदार और भ्रष्ट

Navjot Kaur, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 13:38 IST

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने उनके निलंबन की पुष्टि की है। निलंबन के कुछ घंटों बाद नवजोत कौर ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को असंवेदनशील, गैरजिम्मेदार, नैतिक रूप से बेईमान और भ्रष्ट करार दिया। 

नवजोत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं एक असंवेदनशील और गैरजिम्मेदार, नैतिक रूप से बेईमान और भ्रष्ट अध्यक्ष के साथ खड़े होने से इनकार करती हूं। मैं अपने उन सभी भाइयों और बहनों के साथ खड़ी हूं, जिन्हें उनकी अक्षमता और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से ठेस पहुंची है। मैं उन्हें अध्यक्ष के रूप में स्वीकार करने से इनकार करती हूं।

उन्होंने लिखा कि राजा वारिंग, वाहेगुरु ने मुझे पंजाब को तुमसे बचाने की कृपा की है। तुमने पंजाब कांग्रेस को टुकड़ों में बांट दिया है और तुम कई मामलों में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए मुख्यमंत्री के तलवे चाट रहे हो और उनके इशारों पर नाच रहे हो। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी कौर को उनके 500 करोड़ रुपए वाली टिप्पणी के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। 

पूर्व मंत्री नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया था, "मुख्यमंत्री वही बनता है जो 500 करोड़ रुपए की अटैची देता है।" नवजोत कौर ने शनिवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सक्रिय राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू तभी लौटेंगे जब कांग्रेस उन्हें पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी। उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन वे पंजाब को एक 'सुनहरा राज्य' बना सकते हैं, लेकिन हमारे पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं जो हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दे सकें। 

जो 500 करोड़ रुपए की अटैची देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है। नवजोत कौर के इस बयान ने पंजाब से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस में हलचल मचा दी थी। उनके इस बयान को भाजपा ने हाथोंहाथ ले लिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस न पार्टी के लोकतंत्र को मानती है और न देश के लोकतंत्र में विश्वास रखती है।

 

Tags: Navjot Kaur , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD