Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'रांझे नू हीर' गाने की शूटिंग में गर्मी से परेशान हुए कपिल शर्मा, सपोर्ट करने के लिए को-स्टार को बोला धन्यवाद

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Kapil Sharma, Hira Warina, Kis Kisko Pyaar Karoon 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 13:35 IST

दर्शकों को हमेशा से बॉलीवुड में कॉमेडी और रोमांस का अनोखा मिश्रण पसंद आया है। ऐसे में अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' काफी चर्चा में है। इसमें रोमांस और ह्यूमर का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म का एक खास रोमांटिक गाना 'रांझे नू हीर' पहले ही चर्चा में है, और कपिल शर्मा ने अपनी शूटिंग की कहानी साझा की है। 

कपिल शर्मा ने बताया कि इस गाने की शूटिंग उनके लिए एक खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, "मेरी को-स्टार हीरा वरीना ने मुझे सेट पर बेहद आरामदायक और सहज महसूस कराया। गाने की शूटिंग भोपाल में हुई थी। शूटिंग के पहले दिन बेहद गर्मी थी। जैसे ही डायरेक्टर 'कट' कहते, मैं अपना कुर्ता उतारकर केवल अंडरशर्ट में आ जाता था।"

कपिल ने कहा, ''मैं सच में वरीना का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे सपोर्ट किया। किसी भी सीन में आपकी एक्टिंग काफी हद तक आपके को-स्टार पर निर्भर करती है। जब सामने वाला कलाकार अच्छा रिस्पॉन्स देता है तो यह आपके प्रदर्शन को भी बेहतर बनाता है। सेट पर वरीना ने मुझे सहज महसूस कराया।'' 'रांझे नू हीर' गाने को गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी मधुर आवाज में गाया। 

वहीं बोल लवराज ने लिखे। गाना प्यार की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है, जैसे रांझा अपनी हीर से अपने दिल की बात कर रहा हो। गाने में कपिल शर्मा पगड़ी पहनकर हीरा वरीना के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करते दिख रहे हैं। फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। इसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मुस्तान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 

फिल्म का निर्माण वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में कपिल शर्मा और हीरा वरीना के अलावा मंजीत सिंह, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयशा खान, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय और कुलदीप सरीन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 'किस किसको प्यार करूं 2' 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kapil Sharma , Hira Warina , Kis Kisko Pyaar Karoon 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD