Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बिग बॉस-19 को मिला विजेता, फरहाना को पछाड़ गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Gaurav Khanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:35 IST

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के सफर का रिजल्ट आ चुका है। इस साल का सीजन अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, दोस्ती, रणनीति और मनोरंजन के लिए हमेशा चर्चा में रहा। जीत का ताज गौरव खन्ना के सिर सजा। फरहाना भट्ट को हराकर गौरव खन्ना ने यह जीत हासिल की। जनता ने सबसे ज्यादा वोट देकर उन्हें जीत दिलाया। दोनों ने शानदार तरीके से गेम खेला और सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप-2 कंटेस्टेंट बने। 

कानपुर के सिविल लाइंस के रहने वाले गौरव खन्ना ने टीवी इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक समय तक अपनी पहचान बनाई है। उनका जन्म 11 दिसंबर 1981 को हुआ और उन्होंने स्कूलिंग के बाद मुंबई जाकर एमबीए की पढ़ाई पूरी की। शुरुआती करियर में उन्होंने एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया, लेकिन उनका रुझान हमेशा अभिनय की दुनिया की ओर था।

उन्होंने टीवी शो और विज्ञापनों में काम किया। उनका पहला प्रमुख टीवी शो 'भाभी' था, जिसके बाद उन्होंने 'कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन', 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'जीवनसाथी: हमसफर जिंदगी के', 'सीआईडी', और 'प्रेम या पहेली: चंद्रकांता' जैसे शो में काम किया। साल 2021 में उन्हें सुपरहिट शो 'अनुपमा' के जरिए पहचान मिली, जिसमें उन्होंने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया। 

इस शो में गौरव को मुख्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवॉर्ड भी मिला। गौरव खन्ना का खेल 'बिग बॉस-19' में उनकी सूझबूझ, शांत स्वभाव और रणनीति का सटीक उदाहरण है। बिग बॉस को लेकर अक्सर लोगों की सोच है कि जो चिल्लाकर या जोर-जोर से अपनी बातें रखता है, वही जीत की तरफ बढ़ता है, लेकिन गौरव ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया। 

उन्होंने शुरू से ही अपने आपको शांत रखा, बिना शोर मचाए और बिना किसी विवाद में उलझे, उन्होंने घर के हर सदस्य की हर चाल का ध्यान रखा। उनका गेम प्लान 'साइलेंट बट डेडली' का रहा। उन्होंने कम बोला, लेकिन जब भी अपनी बात रखी, उसका असर पूरे घर पर हुआ। गौरव खन्ना ने कई बार यह साबित किया कि वे अपनी रणनीति के दम पर खेल को पलटते थे। 

उन्होंने अपनी समझदारी से कई टास्क में जीत हासिल की और जरूरत पड़ने पर खड़े होकर दोस्तों को भी बचाया। उनके व्यवहार में संयम, धैर्य और सूझबूझ साफ दिखाई दी। उन्हें घर के अन्य कंटेस्टेंट्स ने कई बार 'गेम प्लानर' और 'चालाक' जैसे टैग भी दिए।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Gaurav Khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD