Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

देश की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप 72,284 करोड़ रुपए बढ़ा

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:28 IST

भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के सकारात्मक सेंटीमेंट के कारण शीर्ष 10 में पांच कंपनियों के मार्केटकैप में बीते हफ्ते 72,284.74 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है। इसमें टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केटकैप में सबसे तेज उछाल देखने को मिला है। शीर्ष 10 में जिन कंपनियों के मार्केटकैप में बढ़त देखी गई है। 

उनमें भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस का नाम शामिल है। वहीं, दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एलएंडटी, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के मार्केटकैप में गिरावट दर्ज की गई है। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 35,909.52 करोड़ रुपए बढ़कर 11,71,862.37 करोड़ रुपए हो गया।

इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में तेज उछाल दर्ज किया गया है और उसका बाजार पूंजीकरण 23,404.55 करोड़ रुपए बढ़कर 6,71,366.53 करोड़ रुपए हो गया। बाजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 6,720.28 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई और उसका बाजार पूंजीकरण 6,52,396.39 करोड़ रुपए हो गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 3,791.9 करोड़ रुपए बढ़कर 12,01,832.74 करोड़ रुपए हो गया है। 

आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 2,458.49 करोड़ रुपए की मामूली बढ़ोतरी हुई और उसका बाजार पूंजीकरण 9,95,184.46 करोड़ रुपए हो गया। दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 35,116.76 करोड़ रुपए घटकर 20,85,218.71 करोड़ रुपए हो गया है। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 15,559.49 करोड़ रुपए घटकर 5,50,021.80 करोड़ रुपए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 7,522.96 करोड़ रुपए घटकर 8,96,662.19 करोड़ रुपए हो गया है और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,724.03 करोड़ रुपए घटकर 15,43,019.64 करोड़ रुपए हो गया है। 

एलएंडटी का बाजार पूंजीकरण 4,185.39 करोड़ रुपए घटकर 5,55,459.56 करोड़ रुपए हो गया है। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होना वाला है। महंगाई, म्यूचुअल फंड, एफआईआई और घरेलू एवं वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार का रुख तय होगा। इससे अलावा भारत और रूस के मजबूत होते रिश्तों और अमेरिका-भारत के बीच संभावित ट्रेड पर अगले हफ्ते निवेशकों की निगाहें होंगी। 

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD