Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

बिग बॉस 19 : टॉप-5 फाइनलिस्ट प्रणीत मोरे का सफर, कैसे बने इस सीजन के सबसे मजबूत दावेदार

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Pranit More
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:24 IST

टीवी और ओटीटी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक मोड़ पर है। घर में बचे टॉप-5 फाइनलिस्ट में एक नाम प्रणीत मोरे दर्शकों और फैंस के बीच काफी चर्चा में हैं। मुंबई के रहने वाले प्रणीत मोरे ने अपने साफ-सुथरे व्यक्तित्व, बेहतरीन गेमिंग और कॉमिक अंदाज से इस सीजन में अपनी अलग पहचान बनाई है। 

वह केवल एक कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि इस सीजन के सबसे लोकप्रिय और रणनीतिक खिलाड़ियों में से एक माने गए हैं। स्टैंडअप कमीडियन, रेडियो आरजे, और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में भी प्रणीत पहले से ही दर्शकों में प्रसिद्ध हैं, लेकिन 'बिग बॉस 19' ने उन्हें घर के भीतर और बाहर दोनों जगह अलग ही मुकाम दिलाया है।

प्रणीत का जन्म मुंबई में हुआ। उनके पिता महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट में बस कंडक्टर थे और मां घर संभालती थीं। बचपन में ज्यादा साधन नहीं थे, लेकिन प्रणीत के सपने बड़े थे। उन्होंने स्कूल के बाद कॉमर्स में ग्रेजुएशन और फिर मार्केटिंग में एमबीए किया। इस दौरान उन्होंने अपनी कॉमिक स्किल का प्रदर्शन किया और 'कैनवस लाफ क्लब' के ओपन माइक में हिस्सा लेकर 'ओपन माइक मावेरिक' का खिताब जीता।

2013 से 2015 तक प्रणीत ने एक कार शोरूम में काम किया, लेकिन उनकी दिलचस्पी हमेशा मनोरंजन और कॉमेडी में रही। 2019 से 2023 तक प्रणीत रेडियो मिर्ची में आरजे रहे और सुबह-सुबह अपने ह्यूमर से लाखों श्रोताओं का दिन बनाते रहे। इस दौरान उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी में भी अपनी पहचान बनाई और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हासिल किए। 

उनकी यह पृष्ठभूमि 'बिग बॉस 19' में उनके व्यक्तित्व को और मजबूत बनाने में मददगार साबित हुई। 'बिग बॉस 19' में आने के बाद प्रणीत मोरे ने साफ और ईमानदार तरीके से खेल खेला। पहले दिन से ही उन्होंने घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाई और फैंस के दिल में अपनी जगह बना ली। हालांकि, उनका सफर पूरी तरह से आसान नहीं था। 

डेंगू की वजह से उन्हें बीच में घर छोड़ना पड़ा और लोगों को लगा कि अब उनका गेम खत्म हो गया है। लेकिन, प्रणीत ने हार नहीं मानी और घर में वापसी करके सभी को चौंका दिया। उनका आत्मविश्वास, संयम और खेल की समझ उन्हें घर के भीतर और बाहर दोनों जगह लोकप्रिय बनाती है। घर में प्रणीत ने रणनीति के साथ दोस्ती को भी लेकर चले। 

उन्होंने गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी के साथ ग्रुप बनाकर खेल को मजबूत किया, लेकिन जब जरूरत पड़ी, तो उन्होंने ग्रुप के खिलाफ भी खेला। उन्होंने कभी अभद्र भाषा का सहारा नहीं लिया और हमेशा विवादों का सामना सहज तरीके से किया। 'टिकट टू फिनाले' टास्क में प्रणीत ने शहबाज बदेशा को हराकर दूसरा स्थान पक्का किया और मीडिया राउंड में अपने बेबाक जवाबों से फैंस का दिल जीत लिया।

प्रणीत की सबसे बड़ी ताकत उनका सकारात्मक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और फैंस के साथ जुड़ने की क्षमता है। स्टैंडअप कॉमेडी का अनुभव उन्हें घर में लोगों से आसानी से जुड़ने में मदद करता है। सोशल मीडिया पर भी प्रणीत मोरे लगातार ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस उन्हें विनर के रूप में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Pranit More

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD