Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले दीपिका कक्कड़ ने फरहाना भट्ट को बताया विनर

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Farhana Bhatt
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 14:55 IST

टीवी का मोस्ट एंटरटेनिंग शो 'बिग बॉस 19' अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब आ चुका है। इस सीजन की शुरुआत 24 अगस्त, 2025 से हुई थी। 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और कौन सा कंटेस्टेंट अपने घर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी लेकर जाने वाला है, ये देखने वाली बात होगी, लेकिन इससे पहले ही बिग बॉस 12 की विनर रही टीवी एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर दीपिका कक्कड़ ने बताया है कि उनका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन है और शो का विनर किसको बनना चाहिए।

टीवी एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को सपोर्ट किया है। उन्होंने फरहाना की वीडियो री-पोस्ट कर लिखा, "क्या जर्नी रही है फरहाना आपकी, स्ट्रोंग, निडर और नो फिल्टर, आप सबसे ज्यादा बिग बॉस की ट्रॉफी जीतना डिजर्व करती हैं।" एक्ट्रेस के पोस्ट से साफ है कि वे फरहाना भट्ट को सपोर्ट करती हैं और उन्हें ही शो को जीतते हुए देखना चाहती हैं। 

दीपिका कक्कड़ ने जिस वीडियो को रि-पोस्ट किया है, उसमें शुरुआत से अब तक की फरहाना की जर्नी दिखाई गई है। शो में एंट्री लेते हुए फरहाना ने सलमान खान के सामने कह दिया था कि वे उन्हें शो की विनर भी बुला सकते हैं। पहले तो एक्टर सलमान खान भी फरहाना के कॉन्फिडेंस से हैरान हुए थे, लेकिन शो में आने के बाद सलमान ने उनकी सबसे ज्यादा क्लास लगवाई थी। 

शो के फाइनल में अभी पांच फाइनलिस्ट बचे हैं, जिनमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत बोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट शामिल हैं। फाइनल के लिए वोटिंग लाइन्स भी खोली जा चुकी हैं, जिससे आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकते हैं। शो का ग्रैंड फिनाले कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा, जोकि रात 9 बजे से शुरू होगा, जबकि कलर्स पर शो रात 10 बजकर 30 मिनट पर प्रसारित होगा। 

बिग बॉस 19 के फिनाले से पहले प्रणीत मोरे के शो जीतने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया पर प्रणीत मोरे की फोटो बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के साथ वायरल हुई थी। कुछ लोगों ने फोटो को एआई-जनरेटेड बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने फोटो को असली लीक फोटो बताया। खैर, शो के ग्रैंड फिनाले में 1 दिन से भी कम का समय बचा है, और देखना होगा कि शो की ट्रॉफी किसके नाम होती है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Farhana Bhatt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD