Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मोहिंदर भगत चंदन ग्रेवाल, विनीत धीर ने महा प्री-निर्वाण दिवस पर डा. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए

हम सभी को बाबा साहिब के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए : मोहिंदर भगत

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar, Chandan Grewal, Vineet Dhir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 09:53 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत, पंजाब सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, मेयर विनीत धीर, चेयरमैन पंजाब मुस्लिम वेलफेयर डेवलपमेंट बोर्ड अब्दुल बाहरी सलमानी तथा सीनियर ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने आज बाबा साहिब डा.बी.आर. अंबेडकर जी के महा प्री-निर्वाण दिवस पर डा. बी.आर. अंबेडकर चौक में उन्हें श्रद्धा के फूल भेंट किए।

सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने लोगों, खासकर युवाओ को बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर जी के जीवन और क्रांतिकारी दृष्टिकोण से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब का दर्शन वर्तमान समय में और भी अधिक सार्थक हो गया है, जो अधिक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।

डा. अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए श्री भगत ने कहा कि उनके द्वारा दिए गए समानता, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तीकरण के सिद्धांतों ने भारत की तकदीर को गहराई से आकार दिया है और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में इसकी नींव मजबूत की है। डा. अंबेडकर को एक महान दूरदर्शी बताते हुए कैबिनेट मंत्री, चेयरमैनों और मेयर ने कहा कि उनकी सोच ने ही भारत को गतिशील एवं प्रगतिशील संविधान दिया, जो हर नागरिक के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करता है। 

उन्होंने आगे कहा कि सभी नागरिकों को वोट डालने का अधिकार देना एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर था, जिसने ब्रिटिश शासन से आजादी के बाद सभी भारतीयों को सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर ने ऐसा संविधान बनाया जो समाज के हर वर्ग को अपनाता है और सद्भावना, भाईचारा तथा राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने नागरिकों से रोजमर्रा के जीवन में बाबा साहिब के आदर्शों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि उनके सिद्धांतों के अनुसार जीना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar , Chandan Grewal , Vineet Dhir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD