Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरू नानक मिशन चौक को मिली नई लुक : मोहिंदर भगत, विनीत धीर और दीपक बाली ने नया स्वरूप देने के बाद चौक जनता को किया समर्पित

शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए चौक का नवीनीकरण किया : मोहिंदर भगत

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar, Vineet Dhir, Deepak Bali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 09:35 IST

शहर के प्रमुख गुरू नानक मिशन चौक, जिसे नया लुक दिया गया है, उसे आज पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर और पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली द्वारा जनता को समर्पित किया गया। इस मौके पर सीनियर ‘आप’ नेता नितिन कोहली भी मौजूद रहे। 

इस मौके पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री, मेयर और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहर भर के प्रमुख चौकों और चौराहों के नवीनीकरण के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत कई चौकों का पहले ही सौंदर्यीकरण और आधुनिक डिजाइनों के साथ कायाकल्प किया जा चुका है। 

उन्होंने आगे कहा कि इन अपग्रेड किए गए चौकों के लंबे समय तक रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिए कई निजी संस्थाओं को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नवीनीकृत चौक न केवल यात्रियों को ताजगी भरा और सुहावना दृश्य प्रदान करेगा बल्कि शहर की सुंदरता बढ़ाने में भी योगदान देगा। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर नगर निगम की नवीनीकरण मुहिम की अगुवाई करने के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर निगम की सक्रिय भूमिका ने शहर की दशा और दिशा को और बेहतर बनाया है। 

उन्होंने अधिकारियों को इन चौकों के रख-रखाव की नियमित निगरानी करने और इस कार्य के लिए जिम्मेदार सहयोगी संगठनों के साथ तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इन चौकों की सुंदरता आने वाले वर्षों तक बरकरार रहे। उन्होंने आगे कहा कि शहरवासियों को जल्द ही कई अन्य चौकों का बड़े पैमाने पर बदला हुआ स्वरूप देखने को मिलेगा, जिससे जालंधर को एक नयी और आधुनिक लुक मिलेगी।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar , Vineet Dhir , Deepak Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD